
ईशान किशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अब महज तीन दिन का समय बचा हुआ है। हर एक टीम इस टी20 लीग के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। खिलाड़ी भी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में इस सीजन में फैंस को ये लगने लगा है कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने एक बड़े खिलाड़ी को छोड़कर पछताने वाली है और वो बड़ा खिलाड़ी ईशान किशन है।
दरअसल, इशान किशन ने आईपीएल में कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है, पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे, लेकिन इस सीजन में उनकी टीम अब बदल गई है। वे आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 11.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान ने हाल ही में हैदराबाद के अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने तबाही मचाने वाली बल्लेबाजी की है।
Ishan Kishan in the intra squad matches: – 64 (23).
– 49 (19). KISHAN IN BREATHTAKING FORM. 🔥 pic.twitter.com/Rgapuf2N4j — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 18, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में इंट्रा-स्क्वाड मैच आयोजित किए थे। इशान किशन ने इस दौरान तीन धमाकेदार अर्धशतक लगाए। उन्होंने एक पारी में 23 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन और तीसरे मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए। उन्होंने एक पारी में 33 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रन भी बनाए।
इशान किशन ने आईपीएल में अब तक 105 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 2644 रन बनाए हैं। इशान ने टूर्नामेंट में 16 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। इशान ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 320 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, इशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, एडम जाम्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी, वियान मुल्डर।






