- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Disappointed Winter Session Maharashtra Assembly Opposition
विदर्भ की जनता को कुछ नहीं मिला, विधानमंडल के शीत सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला
Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीत सत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सत्र से विदर्भ की जनता और किसानों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

विदर्भ की जनता को कुछ नहीं मिला (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर में सप्ताहभर चले महाराष्ट्र विधानमंडल के शीत सत्र से विदर्भ की जनता को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। किसान भी मुंह ताकते रह गए। विपक्ष का आरोप है कि यह सत्र पूरी तरह निरर्थक साबित हुआ और केवल पूरक मांगों को पारित करने के लिए आयोजित किया गया। विपक्षी दलों ने संयुक्त पत्रकार परिषद में सरकार की तीखी आलोचना की। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि यह अधिवेशन सरकारी खजाने से चुनावी खर्च जुटाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
सरकार ने जो भी घोषणाएं कीं, वे मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के लिए थीं, जबकि विदर्भ के लिए एक भी ठोस घोषणा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन विदर्भ की जनता के साथ धोखा है और इसे महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखकर रखा गया।
सत्तापक्ष कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका: अहीर
सचिन अहीर ने कहा कि सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के कई आरोपों को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन सत्तापक्ष कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। विदर्भ के धान, सोयाबीन और कपास किसान बड़ी उम्मीदों के साथ इस सत्र की ओर देख रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। विपक्ष ने धान और सोयाबीन पर बोनस देने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य का युवा तेजी से नशे के जाल में फंसता जा रहा है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ठोस कार्ययोजना पेश नहीं की और न ही प्रभावी कार्रवाई के संकेत दिए।
सम्बंधित ख़बरें
सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
होली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
उरण में ‘कांपी’ धरती: औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप के लगे झटके, गैस प्लांट के करीब हलचल से हाई-अलर्ट पर प्रशासन!
नागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?
सरकार मुद्दों पर जवाब देने में विफल
विधान परिषद सदस्य सतेज पाटिल ने कहा कि सत्र में घोषणाओं की बाढ़ आई, लेकिन ज़मीनी फैसले नदारद रहे। कपास खरीद केंद्र बढ़ाने की मांग की गई, पर उस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार की जेब में पैसे नहीं हैं, लेकिन घोषणाएं बहुत हैं। यही महागठबंधन सरकार की वास्तविक स्थिति है। इतनी घोषणाएं की गई हैं कि उन्हें पूरा करने के लिए बजट भी कम पड़ जाएगा।
ये भी पढ़े: शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री! प्रकाश आंबेडकर की बड़ी भविष्यवाणी से राजनीति में हलचल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में निवेश और एमओयू की बात कही, लेकिन जिन कंपनियों के साथ समझौते किए गए हैं, वे राज्य में वास्तव में नहीं आ रही हैं। हकीकत में कोई ठोस निवेश नहीं हुआ, इसी कारण बेरोजगारी की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर सरकार कोई ठोस जवाब नहीं दे सकी। शशिकांत शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने सदन में आक्रामकता के साथ जनहित के मुद्दे उठाए, लेकिन सत्ताधारी दल हर मोर्चे पर जवाब देने में विफल रहा। सात दिनों के इस शीत सत्र से आम जनता में गहरी निराशा फैली है।
Vidarbha disappointed winter session maharashtra assembly opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी के अफसरों पर चुनाव आयोग का एक्शन, पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
Feb 16, 2026 | 08:27 AMUP में आज चढ़ेगा सियासी पारा! विधानसभा में आज योगी देंगे विपक्ष को जवाब, बजट पर होगी चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:15 AMराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:13 AMसपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Feb 16, 2026 | 08:06 AMसोनम वांगचुक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा था अरेस्ट किया तो लेह में हिंसा रुकी
Feb 16, 2026 | 08:05 AMस्थानीय चुनाव नतीजों पर संजय राऊत के बदले तेवर, हार को लेकर ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला
Feb 16, 2026 | 08:02 AM16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
Feb 16, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













