भारतीय महिला टीम ने जीता वनडे विश्वकप 2025 का खिताब, फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से चटाई धूल

India Won Title of Women's ODI World Cup 2025: भारतीय बेटियों ने महिला विश्वकप 2025 के खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत में शैफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई।
भारतीय महिला टीम ने जीता महिला वनडे विश्वकप २०२५ का खिताब
भारतीय महिला टीम ने जीता वनडे विश्वकप २०२५ का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

ICC Women's World Cup 2025: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने आईसीसी वनडे विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमाया हो। भारतीय महिला टीम के लिए इस ऐतिहासिक जीत की हीरो शैफाली वर्मा रही। उन्होंने मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। इससे पहले साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल मुकाबले में 298 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रिका 246 रन पर सिमट गई। इस हिसाब से भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत की। भारत की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है।

शैफाली वर्मा बनीं इस ऐतिहासिक जीत की हीरो

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत की हीरो शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा रही। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 78 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में मुश्किल वक्त के दौरान 2 अहम विकेट निकाले। उन्होंने 7 ओवर में महज 36 रन खर्च किए। उनके इस प्रदर्शन के लिए शैफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर गेंदबाजी में 5 विकेट अपने नाम किए।

दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारी

शैफाली वर्मा के अलावा बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए इसके अलावा दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, शुरआत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंत में ऋचा घोष ने 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा 3 विकेट अयाबोंगा खाका ने लिए। इसके अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन को 1-1 विकेट मिला।

काम नहीं आई कप्तान लौरा वोल्वार्ट की शतकीय पारी

इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को जीत के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन वो 101 रन के स्कोर पर दीप्ति शर्मा को अपना विकेट दे बैठी। उनके अलावा एनेरी डर्कसेन ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की पारी खेली। वहीं, सुने लुस ने 25 तो शुरुआत में ताज़मिन ब्रिट्स 23 रन बनाए।

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने खिताब मुकाबले में 5 साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट कर उनकी कमर तोड़ने का काम किया। इसके अलावा शैफाली वर्मा ने मुश्किल वक्त में 2 अहम विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मारिजेन कैप और सुने लुस को अपना शिकार बनाया। वहीं, श्री चरणी भी 1 विकेट लेने में कामयाब रही।

Navbharat Live
navbharatlive.com