महिला विश्वकप 2025 में लौरा वोल्वार्ट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी

IND W vs SA W: महिला वनडे विश्वकप 2025 में लौरा साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 511 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
CWC 2025: कप्तान लौरा वोल्वार्ट के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, विश्वकप में हासिल किया ये बड़ा मुकाम
लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC Women's ODI World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इतिहास रच दिया है। अब वो किसी एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की है।

लौरा वोल्वार्ट ने रचा इतिहास

खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ट 60 रन बनाकर खेल रही हैं। इसके साथ ही वो महिला विश्वकप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। महिला विश्वकप 2025 में लौरा ने 511 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इश दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई। एलिसा हीली ने साल 2022 के विश्वकप में 509 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर राचेल हेन्स हैं। उन्होंने भी साल 2022 के विश्वकप में कुल 497 रन बनाए थे।

एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

  • 511 रन- लौरा वोल्वार्ड्ट, 2025
  • 509 रन- एलिसा हीली, 2022
  • 497 रन- रेचेल हेन्स, 2022
  • 456 रन- डेबी हॉकले, 1997
  • 448 रन- लिंडसे रीलर, 1988

इसके अलावा साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने रिकॉर्ड्स अफने नाम किए। अब वो महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर करने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा विश्वकप के संस्करण में भी सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में लिस्ट में जगह बना पाई हैं, जो कि इस प्रकार है।

महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

14- लॉरा वोल्वार्ड्ट (24 पारी) 13- मिताली राज (36 पारी) 12- डेबी हॉकले (43 पारी) 11- चार्लोट एडवर्ड्स (28 पारी)

विश्वकप संस्करण में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

5- डेबी हॉकले (1988) 5- एलिस पेरी (2017) 5- लॉरा वोल्वार्ड्ट (2022) 5- लॉरा वोल्वार्ड्ट (2025)

भारत ने बनाए 298 रन

इससे पहले भारत ने मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 299 रन बनाने हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने ये रन 78 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, शुरआत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अंत में ऋचा घोष ने 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा 3 विकेट अयाबोंगा खाका ने लिए। इसके अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेनुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com