- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Former Devang Gandhi Is Celebrating His 53th Bithday Today
जन्मदिन विशेष: पहले चार टेस्ट में जड़े दो पचासे फिर गुमनामी के अंधेरे में खो गया यह क्रिकेटर
भारत के ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जो गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गए हैं। जिनके बारे में बड़े से बड़े क्रिकेट प्रेमियों का कोई जानकारी भी नहीं है। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं जिसने भारतीय टीम के लिए भले ही महज सात मैच खेलें हों लेकिन उसका जिक्र करना लाजमी है। हम बात कर रहे हैं देवांग गांधी की, जिनका आज यानी 6 सितंबर को जन्मदिन है।
- Written By: मृणाल पाठक

देवांग गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जो गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गए हैं। जिनके बारे में बड़े से बड़े क्रिकेट प्रेमियों का कोई जानकारी भी नहीं है। खासकर युवाओं को तो पुराने खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं मालूम होता है। क्योंकि उनका जिक्र होना ही बंद हो गया है। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें आज का युवा शायद ही जानता हो। भारतीय टीम के लिए भले ही उसने महज सात मैच खेलें हों लेकिन उसका जिक्र करना लाजमी है। हम बात कर रहे हैं देवांग गांधी की, जिनका आज यानी 6 सितंबर को जन्मदिन है।
देवांग गांधी आज यानी शुक्रवार 6 सितंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका क्रिकेट करियर ऐसा था जैसे फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना की जिंदगी। जिस तरह से राजेश खन्ना ने फिल्म में डायलॉग मारा था कि ‘जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए बाबूमोशाय’। ठीक वैसा ही कुछ देवांग के साथ हुआ है।
यह भी पढ़ें:- जन्मदिन विशेष: सचिन तेंदुलकर से स्पिनर को मिली डेब्यू कैप, बॉल ही नहीं बल्ले से भी जिताए मैच
सम्बंधित ख़बरें
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
घरेलू क्रिकेट में मचाया धमाल
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी देवांग गांधी अक्सर घरेलू क्रिकेट में कमाल दिखाया करते थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाने की वजह से उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी। लेकिन, वह केवल भारत की सरजमीं पर ही धमाल मचा पा रहे थे। विदेशी जमीन पर उनका प्रदर्शन काफी फीका पड़ रहा था। जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फेल हुए और फिर टीम में कभी वापसी नहीं कर पाए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद नहीं मिला मौका
देवांग ने अपने पहले दो टेस्ट में दो फिफ्टी लगाई और ओपनिंग में शतकीय साझेदारियां की। लेकिन फिर 1999-2000 में वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए, जहां उनका खेल बिगड़ गया। उन्हें एक ही टेस्ट मिला और इसमें वे चार रन बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर देवांग खुद के खेल को संभाल नहीं पाए। इस दौरे पर दो वनडे भी उन्होंने खेले लेकिन केवल 13 रन ही बना पाए। जिसकी वजह से वह टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं और फिर कभी दोबारा टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।
खेले केवल 7 इंटरनेशनल मुकाबले
देवांग के करियर पर नजर डाले तो उन्होंने केवल भारत के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 34 की औसत से 204 रन बनाए। वहीं तीन वनडे में 16.33 की औसत से उनके नाम 49 रन है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
वहीं देवांग गांधी के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखे तो वो काफी शानदार रहा है। वह भारत की जमीन पर कमाल के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने बंगाल के लिए 95 फर्स्ट क्लास मैचों में 42.73 की औसत से 6111 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 27 अर्धशतक जड़े थे। जबकि 98 लिस्ट ए मैच में उन्होंने नौ शतक और 16 अर्धशतक जड़कर 3402 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:- बर्थडे स्पेशल: जब इतिहास हो गया साक्षी की विजय का साक्षी, जानिए दिग्गज पहलवान से जुड़े और किस्से
Indian former devang gandhi is celebrating his 53th bithday today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनते ही एक्शन मोड में आए Thalapathy Vijay, मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश
May 12, 2026 | 11:02 AMHome EMI: महंगाई में 30 हजार रुपये किराया देना सही है या 70 हजार रुपये EMI? जानें आय के हिसाब से सही फैसला
May 12, 2026 | 11:00 AMनासिक के येवला में सनसनीखेज वारदात! सोते हुए किसान दंपति पर अज्ञात शख्स ने फेंका एसिड, इलाके में दहशत
May 12, 2026 | 10:57 AMतमिलनाडु की राजनीति में भूकंप; AIADMK में हुई दो-फाड़, फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को मिला बड़ा समर्थन
May 12, 2026 | 10:50 AMDhurandhar 2 Collection: ओटीटी रिलीज से पहले 1800 करोड़ क्लब के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, 54वें दिन भी की कमाई
May 12, 2026 | 10:50 AMSolar Panel लगवाने से पहले जान ले यह जरूरी बातें, एक्सपायरी डेट से लेकर कितनी जगह में हो जाएगा काम
May 12, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
May 12, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














