T20I में शनाका ने जीरो पर आउट होकर बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा अनचाहा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Dasun Shanaka: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका गोल्डन डक पर आउट हुए। यह उनका T20I में 16वां डक है। जीरो पर आउट होने का सबसे अधिक रिकॉर्ड अब शनाका के नाम हो गया।
Dasun Shanaka Makes T20I History With Yet Another Duck
दासुन शनाका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Most Ducks In T20Is: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आयरलैंड के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद दासुन शनाका टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

आयरिश गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने उन्हें मिडिल के पास एक ऊंची फुल टॉस फेंककर पवेलियन भेजा। शनाका ने लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद का टॉप एज लग गया और यह हवा में ऊपर गई। शॉर्ट थर्ड मैन मार्क अडायर ने गेंद को पकड़ लिया, हालांकि यह जमीन के बेहद करीब थी। इस आउट को लेकर गेंद की ऊंचाई पर विवाद हुआ, लेकिन अंपायरों ने इसे लीगल घोषित किया।

इस विकेट के साथ दासुन शनाका T20I में 16वीं बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए, जो इस फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने रवांडा के ज़ैपी बिमेनीमाना (15 डक) को पीछे छोड़ दिया।

टी20 में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

डक (Ducks) खिलाड़ी का नाम इनिंग्स (Innings)
16 डासुन शनाका (Dasun Shanaka) 113
15 जैपी बिमेन्यमाना (Zappy Bimenyimana) 62
14 पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) 158

श्रीलंका की पारी का हाल

कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निसांका और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

कुसल और कामिंदु के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com