-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Not Selected Bcci Icc Rule World Cup Explained
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी…लेकिन फिर भी नहीं हो सकता टीम इंडिया में चयन, जान लें ICC का नियम
- Written By: अक्षय साहू
ICC Minimum Age Rule: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी, तो सीनियर टीम में क्यों नहीं हैं?

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Selection in Team India: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की धमाकेदार यादें अब भी क्रिकेट की दुनिया में ताजातरीन हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उस ऐतिहासिक मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह सिर्फ एक शानदार पारी नहीं थी, बल्कि रिकॉर्ड्स की किताब पर एक जबरदस्त दस्तक थी। 15 छक्कों और बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ वैभव ने अपने खेल से न केवल फाइनल को एकतरफा बना दिया, बल्कि क्रिकेट की दुनिया को भी दंग कर दिया।
बिहार का यह 14 साल का बल्लेबाज आजकल हर क्रिकेट फैन के जहन में सवाल पैदा कर रहा है अगर वैभव इंग्लैंड के जैसे ताकतवर युवा गेंदबाजों को ध्वस्त कर सकता है, आईपीएल में शतक जड़ सकता है, तो सीनियर भारतीय टीम में उसका चयन क्यों नहीं हो पा रहा है? इसका कारण ICC का एक नियम है।
क्यों नहीं हो सकता सीनियर टीम में चयन?
वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट है ICC का न्यूनतम उम्र का नियम। 2020 में लागू हुए इस नियम के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना चाहिए। यह नियम खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था, और फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतते समय वह तकनीकी रूप से अभी भी 14 साल के थे। इसका मतलब साफ है कि चाहे वह बिहार के लिए 36 गेंदों में शतक बनाए, चाहे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाए, लेकिन सीनियर टीम में उनका चयन 27 मार्च 2026 से पहले संभव नहीं है।
अंडर-19 टीम में भी अब नहीं खेल सकते
यहां एक दिलचस्प बात यह है कि वैभव सीनियर टीम के लिए छोटे हो सकते हैं, लेकिन अंडर-19 टीम के लिए भी अब वह कभी नहीं खेल सकते। बीसीसीआई का एक सख्त नियम है कि कोई भी खिलाड़ी सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है। इसका मकसद है कि हर नए टूर्नामेंट में नए खिलाड़ियों को मौका मिले और कोई भी खिलाड़ी उम्र-ग्रुप का “स्पेशलिस्ट” न बने। इस तरह, 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, वह अगले टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकते, भले ही उम्र के हिसाब से वह तब भी अंडर-19 के खिलाड़ी हों।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: आज अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, USA से होगी भिड़ंत, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल
बिते 12 महीनों में वैभव के रिकॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 12 महीनों में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनके कारण उनका नाम क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बन चुका है:
- अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन।
- 2026 वर्ल्ड कप में 30 छक्के- टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड।
- 14 साल 272 दिन की उम्र में लिस्ट-A शतक- दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी।
- विजय हजारे ट्रॉफी में 59 गेंदों में 150 रन- एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड टूटा।
- आईपीएल में 35 गेंदों का शतक- सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक।
- भारत-A के लिए T20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी।
- इंग्लैंड U19 के खिलाफ 52 गेंदों में शतक- सबसे तेज यूथ ODI शतक।
- यूथ टेस्ट में 58 गेंदों में शतक- भारत के लिए सबसे तेज।
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नाबाद 108 रन- सबसे युवा शतक।
Vaibhav suryavanshi not selected bcci icc rule world cup explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














