- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand Day 2 First Test Match Update M Chinnaswamy Stadium Bengaluru
India vs New Zealand Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन; भारत के हाथ से फिसल रहा बेंगलुरु टेस्ट
India vs New Zealand Day 2 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश से प्रभावित बेंगलुरु टेस्ट मैच में दूसरे दिन खेल जारी है और टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी , मृणाल पाठक

भारत बनाम न्यूजीलैंड (कांसेप्ट फोटो-, सो. सोशल मीडिया)
India vs New Zealand Day 2 First Test Match Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही भारतीय टीम में आज जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए हैं। कई खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
T20 World Cup का फाइनल गंवाते ही न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी
17 Oct 2024 05:56 PM (IST)
17 Oct 2024 05:56 PM (IST)दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। काले बादल छाने की वजह से समय से पहले खेल खत्म हुआ है। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 180 रन है। कीवी टीम ने भारत पर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रचिन रवींद्र 22 और डेरिल मिचेल 14 रनों पर नाबाद लौटे।
That will be Stumps on Day 2 of the 1st #INDvNZ Test!
New Zealand move to 180/3 in the first innings, lead by 134 runs.
See you tomorrow for Day 3 action.
Scorecard - https://t.co/FS97LlvDjY#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZvoDdxdb0O
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 04:55 PM (IST)
17 Oct 2024 04:55 PM (IST)न्यूजीलैंड का स्कोर 166/3
142 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा ने विल यंग को 73 गेंद में 33 रन पर आउट किया। उसके बाद न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट डेवोन कॉन्वे के रूप में गिरा। डेवोन कॉन्वे शतक से चूक गए। वह 105 गेंद में 91 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए। कीवी टीम भारत पर 120 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 166/3 है।
17 Oct 2024 03:43 PM (IST)
17 Oct 2024 03:43 PM (IST)न्यूजीलैंड का स्कोर 98/1
न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 98 रन हो गया है। कीवी टीम ने अब भारत पर 52 रन की बढ़त हासिल कर ली है। डेवोन कॉन्वे 73 गेंद में 65 रनों पर हैं। विल यंग 35 गेंद में दो चौकों की मदद से 17 रन पर हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
17 Oct 2024 03:13 PM (IST)
17 Oct 2024 03:13 PM (IST)टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर-82/1
टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 82/1 है। कीवी टीम ने भारत पर 36 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं। डेवोन कॉन्वे 64 गेंद में 61 रनों पर हैं। उनके साथ विल यंग सात गेंद में पांच रन बना चुके हैं। इससे पहले कुलदीप यादव ने लाथम के रूप में टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।
Tea on Day 2 of the opening #INDvNZ Test!
New Zealand move to 82/1 in the first innings.
Stay tuned for the final session of the day.
Live - https://t.co/FS97LlvDjY#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4TM7hWijar
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 02:56 PM (IST)
17 Oct 2024 02:56 PM (IST)न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट
67 रनों पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा। भारत को यह सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई। टॉम लाथम 49 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड इस समय भारत से 32 रन आगे है। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 78/1 है। कुलदीप को पहली सफलता मिली है।
17 Oct 2024 02:27 PM (IST)
17 Oct 2024 02:27 PM (IST)न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त
न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 48 रन हो गया है। भारत को विकेट की तलाश है।
17 Oct 2024 01:42 PM (IST)
17 Oct 2024 01:42 PM (IST)न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। क्रीज पर डेवोन कॉनवे और कप्तान टॉम लैथम मौजूद हैं। कीवी टीम का स्कोर 3 ओवर के बाद 10 रन है।
17 Oct 2024 01:25 PM (IST)
17 Oct 2024 01:25 PM (IST)46 रन पर सिमटी भारतीय टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेले जा रहा है, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली और उनका यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। बेंगलुरु में समूची भारतीय टीम महज 46 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा ऋषभ पंत 20 रन बना पाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट मैट हेनरी (5) ने लिए हैं।
Innings Break!#TeamIndia all out for 46.
Over to our bowlers now! 👍 👍
Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GhqcZy2rby
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 12:47 PM (IST)
17 Oct 2024 12:47 PM (IST)बिना खाता खोले पवेलियन लौटे अश्विन
मैट हेनरी की शानदार गेंद के सामने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवि अश्विन भी टिक नहीं पाए। वह पहली ही गेंद पर अपना विकेट खोकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत के साथ कुलदीप यादव मौजूद हैं।
1ST Test. WICKET! 23.6: Ravichandran Ashwin 0(1) ct Glenn Phillips b Matt Henry, India 34/7 https://t.co/8qhNBrs1td #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 12:18 PM (IST)
17 Oct 2024 12:18 PM (IST)1969 के बाद से घरेलू मैदान पर शर्मनाक प्रदर्शन, लंच तक स्कोर- 34/6
34 रन पर 6 विकेट गंवाकर टीम इंडिया मुश्किल में आ गयी है। 1969 के बाद से घरेलू मैदान पर भारत के 6 विकेट का पतन इतने कम स्कोर पर नहीं हुआ था। इससे पहले सबसे कम स्कोर हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन था, जब टीम ने 6 विकेट गंवाए थे। लंच तक भारत ने अपने टॉप आर्डर और मध्यक्रम के 6 बल्लेबाज खो दिए हैं। मैदान में विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 41 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Lunch for Day 2 of the Bengaluru Test! #TeamIndia 34/6 after the end of the First Session.
We shall be back for the Second Session shortly!
Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JFFStMSbo8
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 12:09 PM (IST)
17 Oct 2024 12:09 PM (IST)केएल राहुल और रविंद्र जडेजा बिना खाता खोले आउट
पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की गेंदबाजों में अपना शिकंजा कस लिया है। लगातार भारतीय खिलाड़ी आउट होते जा रहे हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा भी बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।
1ST Test. WICKET! 23.5: Ravindra Jadeja 0(6) ct Ajaz Patel b Matt Henry, India 34/6 https://t.co/8qhNBrs1td #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
1ST Test. WICKET! 22.4: K L Rahul 0(6) ct Tom Blundell b William O Rourke, India 33/5 https://t.co/8qhNBrs1td #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 12:02 PM (IST)
17 Oct 2024 12:02 PM (IST)यशस्वी जायसवाल को एजाज पटेल ने किया कैच
विलियम ओरोर्के की गेंद पर यशस्वी जयसवाल 13 रन के स्कोर पर एजाज पटेल को कैच थमा कर आउट हो गए । न्यूजीलैंड ने अपनी फील्डिंग से तीसरा विकेट हासिल कर लिया। यह एक शानदार कैच था, जिसे बैकवर्ड पॉइंट पर बाईं ओर नीचे डाइव करके पकड़ा गया है। शॉर्ट और वाइड गेंद को जयसवाल ने इसे हिट-मी बॉल के रूप में देखा। कट भी बहुत जोरदार तरीके से लगाया, लेकिन सही प्लेसमेंट नहीं मिला। एजाज बहुत सतर्क थे और उन्होंने गेंद के नीचे हाथ डालकर खतरनाक खिलाड़ी को वापस भेज दिया।
1ST Test. WICKET! 20.5: Yashasvi Jaiswal 13(63) ct Ajaz Patel b William O Rourke, India 31/4 https://t.co/8qhNBrs1td #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
17 Oct 2024 12:01 PM (IST)
17 Oct 2024 12:01 PM (IST)रोहित-कोहली-सरफराज आउट
भारत की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 16 गेंदों पर केवल 2 रन बनाकर साउदी के शिकार हुए। वहीं विराट कोहली 9 गेदों पर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। वहीं टेस्ट मैच में मौका पाने वाले सरफराज खान की तीन गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले मैट हेनरी के शिकार बने।
India vs new zealand day 2 first test match update m chinnaswamy stadium bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














