- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 3rd Test Indian Team Calls 35 Net Bowler For 3rd Test Against Nz
IND vs NZ: वानखेड़े में लोहे को लोहे से काटेगी टीम इंडिया, क्लीन स्वीप बचाने के लिए बनाया मास्टर प्लान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने कुछ खास अंदाज में स्पिनरों से निपटने का प्लान बनाया है। भारतीय टीम को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (Photo-BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने कुछ खास अंदाज में स्पिनरों से निपटने का प्लान बनाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में होने वाले तीसरे टेस्ट से दो दिन पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 35 नेट गेंदबाजों को बुलाया, जिसमें कई स्पिनर शामिल हैं।
भारतीय टीम ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से खास अनुरोध किया था कि उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान नेट बॉलर दिया जाए। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पहले ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार चुकी है, जिसमें उसे बेंगलुरु और पुणे में हार का सामना करना पड़ा है। भारत को क्लीन स्वीप से बचना है तो उन्हें स्पिनर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप से बचने के लिए एमसीए से स्पिन गेंदबाज की मांग की है।
सेंटनर का तोड़ निकालने में जुटी भारतीय टीम
टीम प्रबंधन ने पहले सभी खिलाड़ियों को बताया था कि टेस्ट से पहले कोई वैकल्पिक प्रशिक्षण नहीं होगा, और सभी के लिए यह अनिवार्य है। स्पिनरों पर ध्यान देने की मांग इसलिए की गई क्योंकि न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर ने दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। पुणे में मिचेल सेंटनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट चटकाए। सेंटनर ने 157 रन देकर 13 विकेट चटकाए थे। वो भारत में किसी भी विदेशी गेंदबाज द्वारा तीसरा सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
अर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए
वर्ल्ड कप से ज्यादा मेरी जरूरत थी…जितेश शर्मा का छलका दर्द, टीम से ड्रॉप होने के बाद खोया था पिता का साथ
ICC ने अर्शदीप सिंह पर लिया कड़ा एक्शन, सुनाई ये बड़ी सजा, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद
भारत के स्पिनरों को वानखेड़े में गेंदबाजी करना काफी रास आता है। यहां रविचंद्रन अश्विन ने 18.42 की औसत से 38 विकेट लिए हैं, जो किसी भी गेंदबाज का सबसे ज्यादा है। रवींद्र जडेजा ने भी इस मैदान पर छह विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज की हुई चांदी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप तक बढ़ाया कार्यकाल
खेल से तीन दिन पहले, मंगलवार को पिच बिना घास के नजर आई और ग्राउंड स्टाफ पिच पर लगातार पानी दे रहे हैं। पहले सत्र में इस पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पहले सत्र में मुंबई का विकेट तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहेगा। उसके बाद तो यह विकेट और पिच पूरी तरह से स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम के लिए तीसरे टेस्ट मैच में उम्दा प्रदर्शन करेगी और इस सीरीज का अंतिम मैच जीतकर लाज बचाने में कामयाब हो सकेगी।
India vs new zealand 3rd test indian team calls 35 net bowler for 3rd test against nz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर
Apr 11, 2026 | 09:36 PMCSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
Apr 11, 2026 | 09:30 PMकटिहार में चीख-पुकार, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 की मौत, 25 लोगों की हालत नाजुक; मंजर देख दहल गए लोग-VIDEO
Apr 11, 2026 | 09:30 PMभारत के LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ ने पार किया होर्मुज, बना सीजफायर के बाद निकलने वाला पहला भारतीय जहाज
Apr 11, 2026 | 09:20 PMमुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति
Apr 11, 2026 | 09:13 PMमृत्यु के बाद आधार कार्ड जरूर कराएं डिएक्टिवेट, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
Apr 11, 2026 | 09:12 PMSanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा
Apr 11, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














