- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ahead Of Border Gavaskar Trophy Australia Head Coach Andrew Mcdonalds Contract Has Extended To 2027
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज की हुई चांदी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप तक बढ़ाया कार्यकाल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराने के लिए एक चाल चल दिया है। भारत में आकर भारत को हराकर वर्ल्डकप विजेता बनाने वाले कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एंड्रयू मैकडोनाल्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराने के लिए एक चाल चल दिया है। भारत में आकर भारत को हराकर वर्ल्डकप विजेता बनाने वाले कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा दांव खेला है। एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा दिया है।
एंड्रयू मैकडोनाल्ड 2022 में ऑस्ट्रे्लिया टीम के मुख्य कोच बने थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतकर सभी को बता दिया कि ऑस्ट्रेलिया जब फाइनल में पहुंचती है तब बाकी टीमों का क्या हश्र होता है। इससे पहले उनके कार्यकाल में एशेज सीरीज जीती थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय टेस्ट में नंबर एक पर काबिज है। वहीं टी20 और वनडे में दूसरे स्थान पर है।
एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कार्यकाल 2027 तक बढ़ाया गया
एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कार्यकाल अब अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र तक बढ़ाया गया है। उनके कार्यकाल में ही ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप खिताब का बचाव करने का मौका होगा। इसके अलावा 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप उनकी नजरें होगी। वह साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
IND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल
‘मुझे हर उपलब्धि वाला मैच…’, अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शतक लगाने के बाद एलिसा हीली ने दिया ये भावुक बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा,‘‘एंड्रयू पुरुष टीम के उत्कृष्ट कोच साबित हुए हैं। उनके कोच रहते हुए टीम ने असाधारण सफलताएं हासिल की। उन्होंने मजबूत कोचिंग प्रणाली विकसित की और खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेहद अच्छा माहौल तैयार किया। हम उनके प्रदर्शन से खुश हैं।”
यह भी पढ़ें : खत्म हो गई जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, ICC रैंकिंग में इस गेंदबाज ने छीन लिया नंबर 1 का ताज
मीडिया रिलीज के मुताबिक मैकडोनाल्ड ने कहा, “मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे पास ऐसी टीम है, जो किसी भी परिस्थिति में विरोधियों को सामना करने में सक्षम है। मेरे पास लीडर्स, प्लेयर्स, ट्रेनर्स और सपोर्ट स्टाफ का बढ़िया ग्रुप है। ये सभी ग्रुप की भलाई, सफलता और विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। मेरे सहकर्मियों और समग्र स्टाफ की पेशेवरता, प्रतिबद्धता और अनुभव ने हमारी यात्रा को बेहद सफल बनाया है।”
Ahead of border gavaskar trophy australia head coach andrew mcdonalds contract has extended to 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














