-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England 1st Headingley Leeds Test Pitch Report
IND vs ENG: खुल गया लीड्स टेस्ट की पिच का राज! बल्लेबाज या गेंदबाज, जानिए कौन रहेगा हावी?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत-इंग्लैंड का आमना सामना लीड्स के मैदान पर होगा। मुकाबले के लिए इस मैदान की पिच का क्या रुख रहेगा, उसकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट की पिच रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की जंग को अब चंद दिन बचे हैं। इन दोनों टीमों के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऐसे में भारत के नए कप्तान शुभमन गिल के लिए ये सीरीज किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। टेस्ट मुकाबलों के दौरान इंग्लैंड की पिच में बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाना है। अब इस मैदान की ताजा पिच रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि पहले मुकाबले की पिच में बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन हावी रहेगा?
पहले टेस्ट मुकाबले की पिच रिपोर्ट
रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक पहले टेस्ट मुकाबले की पिच पूरी तरह से हरी दिखाई दे रही है। ऐसे में लग रहा है कि मुकाबले के शुरुआती दिनों में गेंदबाज बल्लेबाजों के उपर हावी रहेंगे। बल्लेबाजों को इस मैदान पर रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यहां पर जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को पिच में मौजूद नमी का फायदा मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
बल्लेबाजों के हक में भी होगी पिच
मेशा देखा गया है कि इंग्लैंड कि पिच पर बहुत हद तक मौसम का मिजाज निर्भर करता है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के रिपोर्ट की माने तो 20 जून को लीड्स में तापमान 30 डिग्री से उपर का रहेगा। ये खबर बल्लेबाजों को खुश करने वाली हो सकती है, क्योंकि ऐसे में उनके लिए रन बनाना आसान हो जाएगा।
PITCH FOR THE FIRST TEST BETWEEN INDIA vs ENGLAND. [📸: RevSportz] pic.twitter.com/ecOZgiHq0A — Johns. (@CricCrazyJohns) June 18, 2025
ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम
इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद संभावना है कि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन और चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल खेलेंगे। इसके बाद करुण नायर, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर मीडिल आर्डर में खेल सकते हैं।
फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, ICC ने विश्व कप शेड्यूल का किया ऐलान
टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यश्सवी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
India vs england 1st headingley leeds test pitch report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
Jul 15, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














