-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Announces Schedule For Womens T20 World Cup 2026
फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, ICC ने विश्व कप शेड्यूल का किया ऐलान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईसीसी की तरफ से अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

महिला टी20 विश्वकप के शेड्यूल का हुआ ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से टी20 विश्वकप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। ये वर्ल्ड कप अगले साल 2026 में खेला जाएगा। इसके शेड्यूल के साथ तय हो चुका है कि कौन सी टीम कहां पर खेलेगी। इस शेड्यूल की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके साथ ही इन दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच मुकाबले की तरीख भी स्पष्ट हो चुकी है।
महिला टी20 विश्वकप 2025 का आयोजन इंग्लैंड की मेजबानी में होना है। गौरतलब है कि ये टी20 का 10वां संस्करण है। इस मेगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाना है। इस दौरान मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। महिला टी20 विश्वकप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इस हिसाब से ये टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होने वाला है। आईसीसी ने इसके लिए कुल 2 ग्रुप बनाए हैं।
भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में
पहले ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान हैं। वहीं, दो अन्य टीमें इस ग्रुप में आएंगी। इसका फैसला बाद में किया जाएगा। वहीं, दूसरे ग्रुप में मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें शामिल की गई हैं। दूसरी तरफ दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर खेलकर यहां पर आएंगी। इस दौरान सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप की टीमों से मुकाबला खेलेंगी। इसके बाद सीधे दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में चली जाएंगी। जिसके बाद 30 जून और 1 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
सचिन तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
| क्रम | तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | 12 जून (शुक्रवार) | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका | एजबेस्टन |
| 2 | 13 जून (शनिवार) | क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड |
| 3 | 13 जून (शनिवार) | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड |
| 4 | 13 जून (शनिवार) | वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड | हैम्पशायर बाउल |
| 5 | 14 जून (रविवार) | क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर | एजबेस्टन |
| 6 | 14 जून (रविवार) | भारत बनाम पाकिस्तान | एजबेस्टन |
| 7 | 16 जून (मंगलवार) | न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका | हैम्पशायर बाउल |
| 8 | 16 जून (मंगलवार) | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
| 9 | 17 जून (बुधवार) | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
| 10 | 17 जून (बुधवार) | भारत बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
| 11 | 17 जून (बुधवार) | दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान | एजबेस्टन |
| 12 | 18 जून (गुरुवार) | वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
| 13 | 19 जून (शुक्रवार) | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
| 14 | 20 जून (शनिवार) | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
| 15 | 20 जून (शनिवार) | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | हैम्पशायर बाउल |
| 16 | 20 जून (शनिवार) | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर | हेडिंग्ले |
| 17 | 21 जून (रविवार) | वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका | ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड |
| 18 | 21 जून (रविवार) | दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत | ओल्ड ट्रैफर्ड |
| 19 | 23 जून (मंगलवार) | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल |
| 20 | 23 जून (मंगलवार) | श्रीलंका बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल |
| 21 | 23 जून (मंगलवार) | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | हेडिंग्ले |
| 22 | 24 जून (बुधवार) | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज | लॉर्ड्स |
| 23 | 25 जून (गुरुवार) | भारत बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड |
| 24 | 25 जून (गुरुवार) | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल |
| 25 | 26 जून (शुक्रवार) | श्रीलंका बनाम क्वालीफायर | ओल्ड ट्रैफर्ड |
| 26 | 27 जून (शनिवार) | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल |
| 27 | 27 जून (शनिवार) | वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर | ब्रिस्टल |
| 28 | 27 जून (शनिवार) | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | द ओवल |
| 29 | 28 जून (रविवार) | दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर | लॉर्ड्स |
| 30 | 28 जून (रविवार) | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | लॉर्ड्स |
नॉकआउट चरण
| क्रम | तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|---|
| 31 | 30 जून (सोमवार) | सेमीफाइनल 1 – टीबीसी vs टीबीसी | द ओवल |
| 32 | 2 जुलाई (गुरुवार) | सेमीफाइनल 2 – टीबीसी vs टीबीसी | द ओवल |
| 33 | 5 जुलाई (रविवार) | फाइनल मुकाबला – टीबीसी vs टीबीसी | लॉर्ड्स |
Icc announces schedule for womens t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














