-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Bangladesh T20 Series Who Will Be Opener With Abhishek Sharma India Squad Sanju Samson
IND vs BAN T20 Series: अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा भारत की पारी का आगाज, टीम से ओपनर्स हुए गायब
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। साथ ही हार्दिक पांड्या भी यह सीरीज खेलते दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इन सब से परे इस टीम से ओपनर्स गायब हो गए हैं। अभिषेक शर्मा के साथ भारत की पारी का आगाज कौन करेगा यह अब एक सवाल बन गया है।

अभिषेक शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय हो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ ही टी20 सीरीज भी खेलने वाली है, जिसके लिए 28 सितंबर को बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टी20 सीरीज के लिए कई नए चेहरों को टीम में जगह मिली है। लेकिन टीम में ओपनर्स की कमी नजर आई है।
बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। साथ ही हार्दिक पांड्या भी यह सीरीज खेलते दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इन सब से परे इस टीम से ओपनर्स गायब हो गए हैं। अभिषेक शर्मा के साथ भारत की पारी का आगाज कौन करेगा यह अब एक सवाल बन गया है।
टीम इंडिया से ओपनर्स हुए गायब!
दरअसल, टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन जैसे बल्लेबाज पारी का आगाज करते हुए दिखाई देते रहे हैं। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ इन में से एक भी बल्लेबाज को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद अब टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय ये है कि भारत की पारी का आगाज कौन करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
यह भी पढ़ें- ईशान किशन का करियर खत्म, अब केवल IPL और घरेलू क्रिकेट में आएंगे नजर! इस गलती की भुगत रहे सजा
अभिषेक के साथ कौन होगा सलामी बल्लेबाज?
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की पारी का आगाज कौन करेगा फिलहाल यह सबसे बड़ा सवाल है। अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी सलामी बल्लेबाज दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करना पड़ सकता है। संजू ने इससे पहले ओपनिंग कर चुके हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों के लिए पारी का आगाज किया है, जिसमें उन्होंने 77 रन बनाए हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ भी वह ओपनिंग करने आ सकते हैं।
वाशिंगटन सुंदर का भी नाम शामिल
कप्तान और कोच वाशिंगटन सुंदर पर भी दांव लगा सकते हैं। वाशिंगटन सुंदर को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर अभिषेक के साथ भेजा जा सकता है। वह भी अभिषेक शर्मा की तरह ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। हालांकि इन दोनों के पारी का आगाज करने से लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन नहीं बन पाएगा। लेकिन संजू के साथ यह कॉम्बिनेशन बनाना आसान हो जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
India vs bangladesh t20 series who will be opener with abhishek sharma india squad sanju samson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














