-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Cricket Career May Over Not Get Place In Team India In Ind Vs Ban T20 Series
ईशान किशन का करियर खत्म, अब केवल IPL और घरेलू क्रिकेट में आएंगे नजर! इस गलती की भुगत रहे सजा
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंतिम और दूसरा मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाला है। जिसके लिए टीम की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। लेकिन एक बार फिर ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया।

ईशान किशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में असफल रहे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, लेकिन किशन को टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंतिम और दूसरा मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाला है। जिसके लिए टीम की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। लेकिन एक बार फिर ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया।
ईशान किशन का करियर खत्म!
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जगह नहीं मिलने पर सबसे पहला सवाल अब ये बन गया है कि क्या अब ईशान किशन का करियर खत्म हो गया है? क्योंकि लगातार उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से अब टीम इंडिया में उनकी वापसी काफी मुश्किल दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
टीम में शामिल होने की थी अफवाह
ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वह टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तब किशन को विकेटकीपर के रूप में जगह मिल सकती है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। उनके बजाए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
किस बात की मिल रही सजा?
ईशान किशन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच था। उसके बाद से ही वह कोई भी मुकाबला भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं। हालांकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने यहां खेलने से मना कर दिया था।
इतना ही नहीं ईशान किशन को उसके बाद रणजी ट्रॉफी भी खेलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसे भी खेलने से ईशान किशन ने मना कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया था।
अब केवल खेलेंगे IPL और घरेलू क्रिकेट!
जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में हुए बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी भी खेली थी। अब वह ईरानी कप में भी खेलने वाले हैं। ऐसे में अब कई लोगों का मानना है कि अब वह केवल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट ही खेलते दिखाई देने वाले हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
Ishan kishan cricket career may over not get place in team india in ind vs ban t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Jul 03, 2026 | 03:30 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी
Jul 03, 2026 | 03:29 PMउद्धव ठाकरे ने खेला हिदुत्व का कार्ड! 5 जुलाई को दादर में करेंगे राम रक्षा विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 03:26 PMनागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:24 PM1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
Jul 03, 2026 | 03:22 PMगोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
Jul 03, 2026 | 03:19 PMविटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Jul 03, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














