-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Australia 4th T20i Match Pitch Report Head To Head Record Probable Playing Xi
थोड़ी देर में शुरु होगा चौथा टी20 मैच, इससे पहले जानिए पिच रिपोर्ट व IND-AUS की संभावित प्लेइंग XI
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और यह मैच सीरीज में बढ़त दिलाने वाला होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 4th T20 Pitch Report: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें एक मैच बारिश से रद्द हुआ, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच जीता है। यानी सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब चौथा मैच निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि इस मुकाबले में जीतने वाली टीम यह सुनिश्चित कर लेगी कि वह सीरीज नहीं हारेगी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।
कैसा रहेगा कैरारा की पिच का मिजाज
कैरारा ओवल पर अब तक केवल दो इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले गए हैं और यह मैदान बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जाता है। बिग बैश लीग के आंकड़ों के मुताबिक यह मैदान बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के हिसाब से छठे नंबर पर रहा है, जहां रन बनाना आसान तो है लेकिन नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग और उछाल भी मिलती है। इसलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती हैं।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच 6 नवंबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
मौसम का हाल
फैंस के लिए राहत की खबर है कि चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले पर बारिश का कोई खतरा नहीं मंडरा रहा है। क्वींसलैंड में मैच के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि दर्शकों को 40 ओवरों का पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि मेलबर्न में भी मौसम ने थोड़ी रुकावट डाली थी। लेकिन इस बार क्वींसलैंड में आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला यादगार बन सकता है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 21 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। वहीं, 12 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी, जबकि दो मुकाबले बिना नतीजे के रहे। यानी इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा कंगारू टीम पर साफ तौर पर भारी रहा है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि तीसरे टी20 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में बराबरी कर ली।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें- IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा का टी20 मुकाबला?
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टाइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन।
India vs australia 4th t20i match pitch report head to head record probable playing xi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की भारतीय ने की मदद, विदेशी बोली- भारत जैसा अपनापन कहीं नहीं मिला
Jun 27, 2026 | 09:01 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
Jun 27, 2026 | 09:00 PMराम मंदिर दान विवाद: केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी, तो प्रियंक खड़गे ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Jun 27, 2026 | 09:00 PMमध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
Jun 27, 2026 | 08:59 PMजेवर बनेगा देश का नया सोलर हब, CM योगी ने किया ऐलान; यूपी में 20,000 मेगावाट एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य
Jun 27, 2026 | 08:57 PM‘My Life My Rule’! गीली सड़क पर साइकिल दौड़ाते अंकल का Video Viral, लोगों ने कहा- चाचा किसी से नहीं डरते
Jun 27, 2026 | 08:50 PMजन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
Jun 27, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














