- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Can Break Virat Kohlis Record Becoming Fastest 1000 Runs T20i
अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बस इतने रन की है जरूरत
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज 29 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज में फैंस भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma can Break Virat Kohli’s Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। टीम इंडिया के युवा स्टार अभिषेक शर्मा इस बार सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है। वह विराट कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं।
अभिषेक हाल के महीनों में लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया का नया मैच-विनर बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक
विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने यह उपलब्धि 27 पारियों में हासिल की थी। अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
अभिषेक अब तक भारत के लिए 24 मैचों की 23 पारियों में 849 रन बना चुके हैं। यानी उन्हें विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अगले तीन मुकाबलों में सिर्फ 151 रन की दरकार है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह आंकड़ा दूर नहीं लगता।
टी20 प्रारूप में अभिषेक का आत्मविश्वास और स्ट्राइक रेट दोनों ही बेहद प्रभावशाली रहे हैं। वह शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में रन बनाने में माहिर हैं। यही कारण है कि उन्हें भारत का भविष्य का टी20 स्टार कहा जा रहा है।
साल 2025 में अभिषेक का शानदार प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा का साल 2025 अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने एशिया कप 2025 में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियों में 314 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 44 के करीब और स्ट्राइक रेट लगभग 200 रहा। टूर्नामेंट में वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
पूरे साल के प्रदर्शन की बात करें तो अभिषेक ने अब तक 12 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 49.41 की औसत से 593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 छक्के और 56 चौके जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया सीरीज हुई खत्म, अब इस दिन फिर टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
हालांकि, अभी तक उन्हें टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण वह इन प्रारूपों में जगह नहीं बना पाए हैं, लेकिन अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो चयनकर्ताओं का ध्यान उन पर जल्द ही जरूर जाएगा। 29 अक्टूबर से शुरू हो रही।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज अभिषेक शर्मा के करियर का एक और अहम पड़ाव साबित हो सकती है। अगर वह कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हैं, तो यह उनके करियर में एक बड़ा मील का पत्थर होगा और भारतीय क्रिकेट में उनके नाम एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।
Abhishek sharma can break virat kohlis record becoming fastest 1000 runs t20i
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर
May 01, 2026 | 12:46 PMMP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
May 01, 2026 | 12:44 PMCNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?
May 01, 2026 | 12:39 PMMumbai Slum Safety Alert: गर्मियों में बढ़ा खतरा, फायर ब्रिगेड की चेतावनी
May 01, 2026 | 12:32 PMनागपुर में हाई अलर्ट, रेडिएशन हमले की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध पदार्थ
May 01, 2026 | 12:31 PMMVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
May 01, 2026 | 12:30 PMपवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! असम CM की पत्नी द्वारा दर्ज मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत
May 01, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














