-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shahid Kapoor Movie Farzi Season 2 Announcement On Ott Platform Amazon Prime Video
OTT पर फिर चलेगा शाहिद कपूर का जादू! ‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, शूटिंग काफी हद तक हुई पूरी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Farzi 2 Web Series: शाहिद कपूर की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के 3 साल पूरे होने पर मेकर्स ने ‘फर्जी 2’ पर आधिकारिक अपडेट दे दिया है। दूसरा सीजन अब प्रोग्रेस में है।

शाहिद कपूर की फर्जी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Farzi 2 On Ott: ओटीटी की दुनिया में जिन वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उनमें शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ सबसे ऊपर है। साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘फर्जी’ ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, टाइट स्क्रीनप्ले और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जब इस सीरीज को तीन साल पूरे हो चुके हैं, तो मेकर्स ने इसके अगले अध्याय को लेकर आधिकारिक संकेत दे दिया है।
राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के., जिन्हें दर्शक ‘राज एंड डीके’ के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में ‘फर्जी’ का पोस्टर था और साथ में लिखा था “राउंड 2 इन प्रोग्रेस।” बस फिर क्या था, फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। इस एक लाइन ने साफ कर दिया कि सीजन 2 की तैयारी जोरों पर है।
‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान
सूत्रों की मानें तो ‘फर्जी 2’ की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है और टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस कर रही है। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि इसे इसी साल के अंत या मध्य तक स्ट्रीम किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार जरूर है, मगर इतना तय है कि सनी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
पहले सीजन में शाहिद कपूर ने ‘सनी’ नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन संघर्षरत कलाकार की भूमिका निभाई थी, जो हालातों के चलते नकली नोटों की दुनिया में कदम रखता है। सनी का किरदार ग्रे शेड्स से भरपूर था न पूरी तरह हीरो, न पूरी तरह विलेन। यही जटिलता दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही। विजय सेतुपति का ईमानदार ऑफिसर वाला किरदार और के.के. मेनन की प्रभावशाली मौजूदगी ने कहानी को और धार दी थी। राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल से जल्द बाहर आएंगे राजपाल यादव! सलमान-अजय का मिला सहारा, मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा
शाहिद कपूर एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार
खास बात यह है कि ‘फर्जी’ को केवल एक क्राइम थ्रिलर के तौर पर नहीं, बल्कि सिस्टम, महत्वाकांक्षा और नैतिकता के टकराव की कहानी के रूप में भी सराहा गया। यही वजह है कि दर्शक दूसरे सीजन में और बड़े ट्विस्ट, तेज रफ्तार कहानी और सनी की अगली चाल देखने के लिए उत्साहित हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘फर्जी 2’ कब रिलीज होगी और इस बार सनी किस नई मुसीबत या खेल में फंसने वाला है। इतना तय है कि ओटीटी पर एक और बड़ा धमाका होने वाला है।
Shahid kapoor movie farzi season 2 announcement on ott platform amazon prime video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














