- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U 19 And South Africa U19 Will Face Each Other In U19 Womens T20 World Cup Final
U19 Women’s T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। जानें यह मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा।

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय अंडर-19 महिला टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम पिछले सीजन की विजेता रही और अब खिताब बचाने की चुनौती भी रहेगी। भारतीय टीम अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं साउथ अफ्रीका का भी इस अभियान में विजय रथ जारी रहा है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि 3 फरवरी को रिजर्व डे भी रखा गया है। आपको इस खबर में पता चलेगा कि फाइनल का मुकाबला कहां और कब देख सकेंगे लाइव।
महिला अंडर-19 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
महिला अंडर-19 का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को मलेशिया के बायू मास ओवल, कुआलालंपुर में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
फाइनल का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
भारतीय महिला अंडर-19 और साउथ अफ्रीका महिला अंडर-19 का मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला फाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं।
फाइनल का लाइव मुकाबला फोन पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 फाइनल मुकाबला आप मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऐसी है दोनों टीमें
दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम: जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेंस, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), कराबो मेसो (विकेट कीपर), मिके वान वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नुज़ा, एश्ले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, दियारा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, चैनल वेंटर, जे लेह फिलेंडर।
भारत महिला अंडर-19 टीम: जी कमलिनी (विकेट कीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वी जे, शबनम एमडी शकील, परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, द्रिथी केसरी , अनंदिता किशोर, सोनम यादव।
India u 19 and south africa u19 will face each other in u19 womens t20 world cup final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














