-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Most Expensive Rakhis In India Raksha Bandhan 2026
Raksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
- Written By: रीता राय सागर
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बाजार में साधारण धागे वाली राखियों के साथ-साथ सोने, हीरे, व कीमती रत्नों से जड़ी लग्जरी राखियां भी उपलब्ध है। जानिए भारत की सबसे महंगी और अनोखी राखियों की खासियत।

राखी (फोटो.सोशल मीडिया)
Most Expensive Rakhis In India: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार, इस दिन बहन अपने भाई की दीर्घायु होने की कामना करती है। वहीं, भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपनी भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। यह पर्व जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक होती है।
लेकिन क्या आपको पता है बाजार में सादे व रेशमी धागे से बनी राखियों के साथ-साथ सोने-चांदी, हीरे-मोती से लेकर अमूल्य रत्नों से जड़ित राखियां भी मौजूद है। जिनकी कीमत लाखों में है।
सम्बंधित ख़बरें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Lord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Miraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
आइए जानते हैं इन खास राखियों के बारे में
-
डायमंड और गोल्ड राखी
सोने और हीरे से बनी इस राखी की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। गुजरात के सूरत के ज्वेलर द्वारा बनाई गई यह राखी देश की सबसे महंगी राखियों में से एक है। इसे शुद्ध सोने, प्लेटिनम और बेशकीमती हीरों का उपयोग करके तैयार किया गया है। इस राखी को न केवल रक्षाबंधन पर बल्कि उसके बाद भी भाई ब्रेसलेट या लॉकेट की तरह भी पहन सकते
-
सिक्स-कैरेट डायमंड राखी
हीरा जड़ित इस राखी की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी जा रही है। बिहार की राजधानी पटना के बाजारों में यह हीरा-जड़ित राखी चर्चा का केंद्र रही है। शुद्ध सोने के बेस और बेशकीमती रत्नों से जड़ी इस राखी की चमक और भव्यता किसी लग्जरी गहने से कम नहीं है।
राखी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
2.5 कैरेट डायमंड राखी
नासिक के एक जौहरी द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई इस राखी में 2.5 कैरेट के असली हीरे और 18 ग्राम शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है। जिसका मूल्य 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
-
मीनाकारी कुंदन और गोल्ड राखी
जयपुर की पारंपरिक मीनाकारी और कुंदन के काम वाली यह सोने की राखी की कीमत 50,000 से 2 लाख तक की रेंज में है। इस राखी की मांग बहुत अधिक होती है। शाही अंदाज में बनी इन राखियों में असली मोती और कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है।
राखी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
एविल आ वाली हीरे की राखी
बुरी नजर से बचाने वाले एविल आई डिजाइन की राखी को जब सोने और हीरों के साथ पिरोया जाता है, तो यह दिल्ली के बाजारों में सबसे ट्रेंडी और महंगी राखी बन जाती है, जिसकी कीमत 80,000 से 1.5 लाख रुपए के बीच होती है।
-
चांदी और नवरत्न जड़ी एंटीक राखी
यह राखी राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक शिल्पकला का बेहतरीन नमूना है। 925 स्टर्लिंग चांदी और 9 नवरत्न से सजी यह राखी अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। साथ ही इसमें इस्तेमाल किए गए आयुर्वेदिक धातु स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं। इसकी कीमत करीबन 15,000 से 50,000 के बीच होती है।
-
पर्सनलाइज्ड नेमप्लेट गोल्ड राखी
30,000 से 1 लाख रुपए तक की इस राखी की मुंबई के झवेरी बाजार में जबरदस्त मांग रहती है। इसमें 18 या 22 कैरेट सोने की चेन के साथ भाई का नाम या उनसे जुड़ी कोई खास आकृति सोने और हीरों से उकेरी जाती है।
Most expensive rakhis in india raksha bandhan 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Protest Violence: पीओके में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक हो
Jul 15, 2026 | 10:33 AMRaksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 15, 2026 | 10:33 AMबीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
Jul 15, 2026 | 10:30 AMजेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Jul 15, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMShare Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
Jul 15, 2026 | 10:19 AMDCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Jul 15, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














