इंडिया मास्टर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडिया मास्टर्स ने साउथ अफ्रीका मास्टर्स को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। इंडिया मास्टर्स ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत की टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में मजबूत कर ली। इस मैच में युवराज सिंह और राहुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इंडिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सचिन तेंदुलकर के इस फैसले को इंडिया के गेंदबाजों ने सही साबित किया और साउथ अफ्रीका मास्टर्स को 85 रनों पर ही समेट दिया। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन हेनरी डेविड्स ने बनाए। हेनरी डेविड्स ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। उसके अलावा डेन विलास 21 रन बना सके। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
अगर बाकी के बल्लेबाजों का स्कोर देखें तो हाशिम अमला ने 9, जैक कैलिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद जैक रोडल्फ भी 0 पर आउट हुए। फरहान बहरादीन ने 9, फिलेंडर ने 0, गर्नेट कुरुगर ने 0, इडी ने 1 और एंथिनी ने 1 रन बनाए। वहीं इंडिया मास्टर्स के लिए युवराज सिंह ने 3, राहुल शर्मा ने 3, पवन नेगी ने 2 और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सचिन तेंदुलकर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद इरफान पठान को भेजा गया। पठान ने तीन चौके लगाए लेकिन वो भी चलते बने। इरफान पठान ने 13 रन बनाए। दूसरा विकेट 27 के स्कोर पर गिरा। उसके बाद अंबाती रायडु और पवन नेगी ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। अंबाती रायडु ने नाबाद 41 रन बनाए। वहीं पवन नेगी ने नाबाद 21 रन बनाकर मुकाबले को खत्म कर दिया।
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
इंडिया मास्टर्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.461 |
श्रीलंका मास्टर्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.677 |
वेस्ट इंडीज मास्टर्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.469 |
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.606 |
दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.558 |
इंग्लैंड मास्टर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.278 |