-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Snake Disrupts Indian Team Training Ahead Of Pakistan Clash
श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में दिखा नागराज, भारतीय टीम के अभ्यास में मची हलचल!
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC Women's World Cup 2025: श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय महिला टीम के अभ्यास के दौरान एक सांप देखा गया। जिसके बाद कुछ देर के लिए अभ्यास को रोक दिया गया।

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Snake Disrupts Indian Team’s Training: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद अब भारतीय महिला टीम दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान भारतीय टीम को मैदान में सांप रेंगता दिखा। जिसके बाद टीम ने अभ्यास रोक दी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार शाम जब अभ्यास कर रही थी, तभी आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक सांप रेंगता हुआ दिखा। जिसके बाद भारतीय महिला टीम ने अभ्यास रोक दी। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। यहां सांप या ‘गरंडिया’ (सिंहली भाषा में) दिखना आम बात है।
कई मौके पर देखा गया सांप
लंका प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान भी सांप स्टेडियम में घुस गया था और इस साल जुलाई में श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे के दौरान भी दिखाई दिया था। एक मैदानकर्मी ने कहा कि यह जहरीला नहीं है और काटता भी नहीं है। यह एक ‘गरंडिया’ है, बस चूहों की तलाश में रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय खिलाड़ियों ने भी ली दिलचस्पी
शुक्रवार को भूरे रंग का यह सांप नालियों और स्टैंड के करीब रेंगता हुआ देखा गया और इसी समय भारतीय खिलाड़ी मध्य विकेट से नेट्स की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि खिलाड़ी घबराने के बजाय इसे दिलचस्पी से देख रही थीं, उनके साथ सहयोगी स्टाफ और मीडिया दल भी मौजूद था। भारत महिला विश्व कप के अपने दूसरे मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका पर आसान जीत दर्ज की थी।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
जब भी भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होती हैं, तो दोनों देशों के फैन्स रोमांचित हो जाते हैं। हर बार उम्मीद होती है कि इस बार मैच में कुछ नया होगा, इतिहास बदलेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों टीमों के बीच अब तक का फासला बहुत बड़ा रहा है। अब तक दोनों ने 16 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से भारत ने 13 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान केवल 3 बार जीत पाया है। एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट में तो पाकिस्तान अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। भारत ने सभी 11 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, साउथ अफ्रीका को 10 विकेटों से रौंदा
भारत की महिला टीम हर बार पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करती रही है। चाहे वह वर्ल्ड कप का कोई महत्वपूर्ण मुकाबला हो या किसी टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला। उनके लिए ये मैच बस एक और पड़ाव होते हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए भारत से भिड़ंत एक बड़ी चुनौती बन जाती है। एक ऐसा मौका जिसमें वे खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं, और उस अंतर को कम करने की कोशिश करते हैं जो सालों से दोनों टीमों के बीच बना हुआ है।
Snake disrupts indian team training ahead of pakistan clash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














