-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won By An Innings And 140 Runs Against West Indies
IND vs WI: ढाई दिन में ही खत्म हुआ पहला टेस्ट, भारत ने पारी और 140 रनों से हासिल की बड़ी जीत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs West Indies: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से जीत हासिल कर ली है। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। अब दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs West Indies, 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से जीत लिया है। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम कहीं नजर ही नहीं आई। भारत ने सभी सेशन जीतकर वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 146 रन बनाए। वहीं भारत ने एक बार बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमटी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, यह फैसला सही साबित नहीं किया। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 162 रनों पर ढेर हो गई। चंद्रपॉल के रूप में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। उसके बाद जॉन कैंपबेल 8 रन बनाकर चलते बने। एलिक एथेनेज ने 12 रनों की पारी खेली। उसके बाद ब्रेंडन किंग 13 रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज ने 24, शाई होप ने 26, जस्टिन ग्रीव्स ने 32 और खारी पियर ने 11 रन बनाए। भारत के लिए सिराज ने 4, कुलदीप ने 2 और बुमराह ने 3 विकेट चटकाए।
भारत ने 448 रनों पर पारी की घोषित
भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साई सुदर्शन भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया। वो 100 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिलेगा नया कप्तान! रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम का कमान
यहां से ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने लगभग 200 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जडेजा ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 448 के नुकसान पर 5 विकेट गंवाकर पारी को घोषित कर दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 286 रनों की बढ़त बना ली।
286 रनों से पिछड़ी वेस्टइंडीज की टीम
दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की टीम का हाल वहीं रहा। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में महज 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी और 140 रनों से जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 14, एलिक एथेनेज ने 38, जस्टिन ग्रीव्स ने 25, खारी पियर ने 13, लेन ने 14 और जेडन सील्स ने 22 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4, कुलदीप यादव ने 2 और सिराज ने 3 विकेट चटकाए।
India won by an innings and 140 runs against west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














