‘एज इज जस्ट ए नंबर…’, 46 की उम्र में पांच विकेट लेकर इमरान ताहिर ने हिलाई रिकॉर्ड बुक

Imran Tahir World Record: 46 साल के इमरान ताहिर ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ टी20 मैच में 5 बल्लेबाजों को आउट कर इतिहास रच दिया है। अब वो 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन चुके हैं।
इमरान ताहिर ने उम्र को दी मात, 46 की उम्र में झटके पांच विकेट लेकर हिलाई क्रिकेट बुक
इमरान ताहिर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Caribbean Premier League 2025: अंग्रेजी की एक मशहूर कहावत है। इसमें कहा गया है कि 'एज इज जस्ट ए नंबर' की बात कही गई है। अब इसी कहावत को साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर ने सच साबित कर दिया है। 46 साल के इमरान ताहिर इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में खेल रहे हैं। इस दौरान वो अमेजन वॉरियर्स की कप्तानी कर रहे हैं।

इमरान ताहिर ने रचा इतिहास

सीपीएल 2025 शनिवार को उनकी टीम ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम को शिकस्त दी। इस दौरान ताहिर ने अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाते हुए अपनी टीम को 83 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इमरान ताहिर ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ 4 ओवर में 5025 की इकोनॉमी के साथ 25 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वो टी20 फॉर्मेट में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं।

मैच का हाल

मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के लिए शाई होप ने 151.85 के बेहतरनी स्ट्राइक रेट के साथ 54 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने भी 250 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 65 रन बनाए। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 8 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम का स्कोर 211 पहुंचा दिया। गुयाना के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स 15.2 ओवर में महज 128 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा 31 रन करीमा गोरे ने बाए। इसके अलावा बेवॉन जैकब्स ने 25 रन की छोटी पारी खेली। कुल मिलकर गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए इस जीत के हीरो उसके कप्तान इमरान ताहिर रहे।

इमरान ताहिर का टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा

46 साल के इमरान ताहिर ने अब टी20 में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। वो 40 साल की उम्र के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मलावी के कप्तान मुअज्जम अली बैग के नाम था। उन्होंने साल 2004 में कैमरून के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा 46 साल 148 दिन में ताहिर ने पांच विकेट लेकर दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं।

टीम 20 में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लिस्ट में छठे नंबर पर

  • डेविड वीज- 7 बार पांच विकेट हॉल- 329 विकेट
  • शाहीन अफरीदी- 5 बार पांच विकेट हॉल- 312 विकेट
  • लसिथ मलिंगा- 5 बार पांच विकेट हॉल- 390 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार- 5 बार पांच विकेट हॉल- 327 विकेट
  • शाकिब अल हसन- 5 बार पांच विकेट हॉल- 499 विकेट
  • इमरान ताहिर- 5 बार पांच विकेट हॉल- 554 विकेट

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने इमरान ताहिर

  • राशिद खान- 487 मैच- 660 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो- 582 मैच- 631 विकेट
  • सुनील नरेन- 590 मैच- 556 विकेट
  • इमरान ताहिर- 436 मैच- 554 विकेट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com