टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस टूर्नामेंट से हुए बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी सस्पेंस!

Shubman Gill may skip Duleep Trophy: शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। गिल इस समय अस्वस्थ हैं और फिलहाल चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।
टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस टूर्नामेंट से हुए बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी सस्पेंस!
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shubman Gill may skip Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल अब दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल की तबीयत ठीक नहीं है। वो अस्वस्थ हैं और फिलहाल चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि एशिया कप से पहले वो ठीक हो पाते हैं या नहीं। कुछ दिन पहले ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया था। जिसमें गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

गिल नहीं खेल पाएंगे दलीप ट्रॉपी

वहीं दलीप ट्रॉफी में गिल को नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया है। अब टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले से ही बात चल रही है कि गिल दलीप ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे। नॉर्थ जोन की चयन समिति को इस बारे में अंदेशा था, लेकिन 22 अगस्त (शुक्रवार) तक उन्हें नॉर्थ जोन की किसी भी एसोसिएशन से आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।

बीसीसीआई को भेजी गई गिल की फिटनेस रिपोर्ट

क्रिकबज के अनुसार, हाल ही में फिजियोथेरेपिस्ट्स ने गिल की जांच की है और करीब 24 घंटे पहले उनकी फिटनेस रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भेज दी है। वो अब दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद किया जा रह है कि वो एशिया कप से पहले ठीक हो जाएंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बाद वो दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट की समाप्ति 15 सितंबर को होगी। जबकि एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारतीय टीम 10 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। एशिया कप में शामिल होने के बाद और उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण अब वो दलीप ट्रॉफी से बाहर हो जाएंगे।

गिल का विकल्प तैयार

नॉर्थ जोन की चयन समिति को पहले से अंदेशा था कि गिल नहीं खेल पाएंगे, इसलिए उन्होंने पहले ही शुभम रोहिल्ला को उनका विकल्प चुन लिया था। टीम में अंकित कुमार को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब गिल की गैरमौजूदगी में वे कप्तानी संभालेंगे।

दो और भारतीय खिलाड़ी भी नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी

गिल के अलावा नॉर्थ जोन की टीम में दो और खिलाड़ी ऐसे हैं जो एशिया कप के लिए भारत की टीम में चुने गए हैं — तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। ये दोनों खिलाड़ी संभवतः दलीप ट्रॉफी का पहला मैच खेलेंगे, उसके बाद एशिया कप के लिए यूएई रवाना हो जाएंगे।

इस बीच, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) दलीप ट्रॉफी के लिए देश के शीर्ष खिलाड़ियों को नहीं चुने जाने से नाराज बताया जा रहा है। बोर्ड के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) ने उन राज्य संघों को पत्र लिखा है, जिन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेटरों को टीम में शामिल नहीं किया। इनमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और साई सुदर्शन जैसे नाम शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com