-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Captain Shai Hope Achieved Big Achievement In Odi Cricket
पाकिस्तान पर बरसे कैरेबियाई कप्तान, मैच जिताकर वनडे में शाई होप हासिल की बड़ी उपलब्धि
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Shai Hope century against Pakistan: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है।

शाई होप (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज का समापन हो चुका है। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से अंतर से एकतरफा अंदाज में हराया। ये पाकिस्तानी टीम के लिए शर्मनाक हार साबित हुई। वहीं, कैरेबियाई टीम के लिए ये जीत उसके आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी। इस मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होफ में कप्तानी पारी खेली।
शाई होप ने नाम दर्ज हुई ये अहम रिकॉर्ड
शाई होप ने तीसरे व अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 120 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल कर ली। शाई होप वेस्टइंडीज की ओर से वनडे फॉर्मेट में 18 शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह सर्वाधिक शतकों के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की लिस्ट में शाई होप से ऊपर क्रिस गेल और ब्रायन लारा का नाम है। गेल ने 298 मुकाबलों में 25 शतक, जबकि ब्रायान लारा ने 295 मैचों में 19 शतक अपने नाम किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
World Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
निर्णायक में निर्णायक पारी
शाई होप ने यह शतकीय पारी उस समय खेली, जब वेस्टइंडीज को इसकी बेहद जरूरत थी। पाकिस्तान तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर चुका था, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अगला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। ऐसे में तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया।
त्रिनिदाद में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 68 रन तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। शाई होप ने शेरफेन रदरफोर्ड (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स के साथ उन्होंने 110 रन की अटूट साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी को 294/6 के स्कोर तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: ना बल्ला चला, ना दिमाग, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से चटाई धूल, 5 बल्लेबाज 0 पर आउट
शाई होप ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 18वां शतक था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका दूसरा वनडे शतक था। शाई होप ने इस पारी में 94 गेंदों का सामना किया, जिसमें पांच छक्कों और 10 चौकों के साथ 120 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स 24 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद ने दो-दो शिकार किए। इनके अलावा सईम अयूब और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट हाथ लगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
West indies captain shai hope achieved big achievement in odi cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













