-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes 2025 Brisbane Test Match Australia Beat England Wtc Points Table Updates
WTC 2025-27 Points Table: ब्रिस्बेन टेस्ट हारते ही इंग्लैंड को भारी नुकसान, भारत इस नंबर पर मौजूद
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में डे-नाइट टेस्ट 8 विकेट से जीतकर एशेज में 2-0 की बढ़त बनाई, वहीं इस नतीजे के बाद WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
WTC 2025-27 Points Table: एशेज 2025-26 का दूसरा पिंक बॉल टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर कंगारू टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC) 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल पर भी साफ नजर आया, जिसमें इंग्लैंड को करारी गिरावट का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड को भारी नुकसान
WTC 2025-27 के वर्तमान चक्र में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा पूरी तरह कायम है। टीम अब तक खेले गए पांचों मैच जीतकर 100% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है। दूसरी ओर इंग्लैंड की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
इस मैच से पहले इंग्लैंड छठे स्थान पर था, लेकिन ब्रिस्बेन में मिली हार के बाद वह एक पायदान और फिसलते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गया। इंग्लैंड अब तक WTC में 7 मुकाबले खेल चुका है, जिसमें केवल 2 मैच जीता है, 4 हारा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत अब घटकर 30.95 रह गया है, जो शीर्ष-2 स्थान की दौड़ के लिए बेहद कमजोर स्थिति मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
भारत पांचवें नंबर पर कायम, WTC की राह अभी मुश्किल
टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो WTC के इस चक्र में उनका सफर अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है। पॉइंट्स प्रतिशत 48.15 है, जो उन्हें फिलहाल पांचवें स्थान पर बनाए हुए है। भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए आगे बेहतर और लगातार प्रदर्शन की सख्त जरूरत होगी, क्योंकि शीर्ष स्थानों पर काबिज टीमों का दबदबा अभी काफी मजबूत है। पाकिस्तान 50% प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 75% पॉइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद
| देश | अंकों का प्रतिशत |
| ऑस्ट्रेलिया | 100 प्रतिशत |
| साउथ अफ्रीका | 75 प्रतिशत |
| श्रीलंका | 66.67 प्रतिशत |
| पाकिस्तान | 50 प्रतिशत |
| भारत | 48.15 प्रतिशत |
| न्यूजीलैंड | 33.33 प्रतिशत |
| इंग्लैंड | 30.95 प्रतिशत |
| बांग्लादेश | 16.67 प्रतिशत |
| वेस्टइंडीज | 5.56 प्रतिशत |
ये भी पढ़ें: ODI में पहला शतक जड़ने के बाद बड़ा फैसला! अब इस टूर्नामेंट में भी जलवा दिखाएंगे यशस्वी जायसवाल
ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, इंग्लैंड पर बढ़ा दबाव
गाबा में मिली बड़ी जीत ने यह साफ कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी टेस्ट क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। वहीं इंग्लैंड के लिए यह हार उसकी WTC 2025-27 की अभियान को और कठिन बना सकती है। आने वाले मुकाबलों में इंग्लैंड को वापसी के लिए सिर्फ रणनीति ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सुधार की जरूरत होगी, वरना इस चक्र में शीर्ष स्थानों की दौड़ से पूरी तरह बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।
Ashes 2025 brisbane test match australia beat england wtc points table updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AM“चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा..” आज भोपाल पहुंचेंगे 25 से 30 हजार किसान; प्रदर्शनकारियों का बड़ा दावा
Jul 29, 2026 | 11:21 AMUP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
Jul 29, 2026 | 11:20 AM20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 29, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














