SA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

SA vs NZ: बुधवार 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI कैसी होगी, इसे देख लेते हैं।
South Africa vs New Zealand Cricket Team Playing XI
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Probable playing XI for South Africa and New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। एक छोटी चूक भी खिताब का सपना तोड़ सकती है।

ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका का दमदार प्रदर्शन

सुपर 8 से पहले साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में शामिल थी। टीम ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा के खिलाफ खेले गए चारों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद सुपर 8 में भी प्रोटियाज ने अपनी लय बरकरार रखी। भारत को 76 रन से हराया, वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की और जिम्बाब्वे को 5 विकेट से मात दी। लगातार जीतों ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ाया है।

न्यूजीलैंड का उतार-चढ़ाव भरा सफर

न्यूजीलैंड भी ग्रुप डी का हिस्सा रही। कीवी टीम ने चार में से तीन मैच जीते और उसकी एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई। सुपर 8 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। श्रीलंका को 61 रन से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के बराबर 3 अंक होने के बावजूद बेहतर रनरेट के चलते न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

मैच की डिटेल और प्रसारण

यह हाई वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टॉस शाम साढे छह बजे होगा और मैच की पहली गेंद सात बजे डाली जाएगी। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी। वहीं, मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए navabharatlive.com पर आ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: एडन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com