पंजाब किंग्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में फैंस का जोश इस वक्त अपने चरम पर है। इस लीग में सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि जाने मानें विदेशी खिलाड़ी भी जमकर हिस्सा लेते हैं। हर साल फ्रेंचाइजी अपने हिसाब से खिलाड़ी को रिलीज में खरीदता रहता है। इस दौरान टीम के मालिक खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च करने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में कोई खिलाड़ी टीम के लिए फायदेंमंद होता है और कुछ खिलाड़ी टीम पर बोझ भी बन जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर सीजन में किसी न किसी टीम से खेलता हुआ दिखा जाता है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर जीरो बटा सन्नाटा है।
इस खिलाड़ी हर साल फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाती है। दरअसल, आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की बात कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने बड़ी शान के साथ 4 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
मैक्सवेल का आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस साल 6 मैचों में से 5 बार बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से 8.2 की बेहद खराब औसत के साथ केवल 41 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा है। वहीं, आईपीएल 2025 में उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का लगा है। मैक्सवेल ने इस दौरान 30 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। अगर बात करें गेदबाजी में तो वो चार विकेट लेने में सफल हो पाए हैं। लेकिन इस खिलाड़ी को पंजाब ने घातक बल्लेबाजी के लिए टीम में रखा था। अभी तक मैक्सवेल पंजाब की इस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि पिछले साल मैक्सवेल आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु का हिस्सा थे। इस साल आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था। आईपीएल 2024 में उनके बल्ले से 10 मैचों में सिर्फ 52 रन निकले थे। मैक्सवेल का इस दौरान 5.78 का औसत था। इससे पहले साल 2020 में उनके बल्ले से 13 मैचों में 108 रन निकले थे। यानी मैक्सवेल को आईपीएल में टीम पैसा तो बहुत देती हैं, लेकिन वो प्रदर्शन के नाम पर कुछ नहीं कर पाते हैं।