-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Outdated Vehicles Plying On Roads Carrying More Passengers Than Capacity
सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य वाहन, क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर किया जा रहा परिवहन
- Written By: आंचल लोखंडे
Outdated vehicles:गड़चिरोली शहर समेत ग्रामीण अंचल में बड़ी संख्या में निजी यात्री वाहन दौड़ रहे है। इसमें से अनेक यात्री वाहन कालबाह्य हो चुके है। बावजूद वाहन सड़कों पर धडल्ले से दौड़ते नजर आ रहे है।

सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य वाहन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: गड़चिरोली शहर समेत ग्रामीण अंचल में बड़ी संख्या में निजी यात्री वाहन दौड़ रहे है। इसमें से अनेक यात्री वाहन कालबाह्य हो चुके है। इसके बावजूद वाहन सड़कों पर धडल्ले से दौड़ते नजर आ रहे है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन किया जा रहा है। किंतु इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है। जिस कारण यात्रियों की जान खतरे में आयी है। इन कालबाह्य निजी यात्री वाहनों की ओर ध्यान देने की जरूरत होने की बात कही जा रही है।
सरकारी स्तर पर संबंधित विभाग द्वारा दोपहिया चौपहिया व अन्य वाहनों को शर्तों का पालन कर दस्तावेज पेश करने पश्चात ही वाहन लाइसेंस, रोड टैक्स, पीवीसी टैक्स, बीमा आदि दस्तावेजों के साथ यात्रियों को वाहन में बैठाकर सड़क पर वेगमर्यादा में चलाने की अनुमति दी जाती है। किंतु शहर समेत ग्रामीण अंचल में अधिकांश यात्री वाहन के अनुमति व दस्तावेजों की कालमर्यादा समाप्त हुई है। किंतु इसके बावजूद दिन रात खुलेआम ऐसे वाहनों में यात्रियों की यातायात जारी है।
दुर्घटना की संभावना
इन यात्री वाहनों में यात्रियों के लिए जगह नहीं होने के बावजूद पशुओं की भांति यात्रियों को वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे जाते है। जल्दी पहुंचने व कुछ जगह यातायात की सुविधा नहीं होने के कारण यात्री भी इसे विरोध न करते हुए वाहन में सवार होते है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना निर्मित होकर यात्रियों को जान का खतरा रहता है। मर्यादा से अधिक यात्रियों को सवार कर निजी यात्री वाहन दौड़ रहे है। किंतु इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
किलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
गड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
दुर्घटनाग्रस्तों को सुविधा मिलने में दिक्कत
निजी यात्री वाहन, दोपहिया धारकों की ओर वाहन लाइसेंस व अन्य दस्तावेज नहीं होने के कारण किसी समय दुर्घटना होने पर दुर्घटनाग्रस्तों को संबंधित विभाग की ओर से जो सुविधा मिलती है, वे मिलने हेतु व्यापक मशक्कत करनी पड़ती है। वाहनों के दस्तावेज के अभाव में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति बीमा की राशि मिलने से भी वंचित रहते है। जिस कारण संबंधित विभाग शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के यात्री वाहन, दोपहिया, चोपहिया वाहनों के लाइसेंस, दस्तावेजों की जांच करें।
ये भी पढ़े: लाखांदुर तहसील मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है?
दोपहिया चालकों पर कार्रवाई की जरूरत
शहर से तेज रफ्तार से दोपहिया पर ट्रिपल सीट, निजी यात्री वाहन में मर्यादा से अधिक यात्रियों को सवार कर वाहन यातायात पुलिस के सामने से गुजरते है। ऐसे में कुछ वाहन चालक मद्यधुंद अवस्था में भी वाहन चलाकर यात्रियों की जान खतरे में डाल रहे है। किंतु इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है।
गड़चिरोली शहर चंद्रपुर मार्ग पर तो धूम स्टाइल से दोपहिया चलाने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे देापहिया चालकों के कारण अन्य शिस्तबद्धरूप से वाहन चलाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे दुर्घटनाएं भी घट रही है। इस ओर यातायात पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है।
Outdated vehicles plying on roads carrying more passengers than capacity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMNepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
Jul 14, 2026 | 10:34 AMमुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल
Jul 14, 2026 | 10:31 AMउज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
Jul 14, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














