- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Fih Pro League India Endures 1 2 Defeat Against The Netherlands
FIH Pro Hockey League में भारत की हार के साथ शुरुआत, नीदरलैंड ने आखिरी लम्हों में छीनी जीत
एफआईएच प्रो लीग में भारतीय टीम की शुरुआत हार के साथ हुई। नीदरलैंड ने भारत को 2-1 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। भारतीय टीम इस मुकाबले में बढ़त बनाने के बाद भी हार गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में भारतीय हॉकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए एक मात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया।
भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में गोल करके भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। लेकिन नीदरलैंड के थीज वैन डैम ने 25वें मिनट पर गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया। उसके बाद थीज वैन डैम ने 58वें मिनट पर गोल करके नीदरलैंड को बढ़त दिला दी। अंत में मुकाबला 2-1 पर खत्म हुआ और भारत ने इस मुकाबले को गंवा दिया।
जीत के साथ आगाज नहीं कर सकी भारतीय टीम
भुवनेश्वर में खेले गए प्रो लीग के घरेलू चरण में आठ मैचों में 15 अंक हासिल करके भारत तीसरे स्थान पर है। बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिये भारतीय टीम की नजरें यूरोपीय चरण में अधिकतम अंक जुटाने पर लगी हैं लेकिन आगाज जीत के साथ नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
भारत ने की थी शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की और अच्छे पास देकर गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा। पहले आठ मिनट में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल के साथ शुरुआत की। भारत को इसके बाद गोल करने का सुनहरा मौका मिला जब डच सर्कल के भीतर दिलप्रीत सिंह को गेंद मिली लेकिन उसे गोलकीपर मौरित्ज विसेर ने बचा लिया। वहीं नीदरलैंड ने जवाबी हमला बोला और थियरी ब्रिंकमैन दाहिने फ्लैंक से भारतीय सर्कल में सेंध लगाने घुसे लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने चुस्ती दिखाई।
अंतिम मिनट से पहले नीदरलैंड ने मारी बाजी
दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में स्टेन वान हेइजिनिंगजेन का वार भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया। भारत को जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल दागा। भारत की बढत हालांकि ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही और पांच मिनट बाद ही वैन डैम ने बराबरी का गोल दाग दिया । हाफटाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था। वैन डैम ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले एक और शानदार फील्ड गोल करके नीदरलैंड को जीत दिलाई।
‘शायद ये मेरा आखिरी मैच था’, फ्रेंच ओपन 2025 में हार के बाद नोवाक जोकोविच ने लिया संन्यास?
भारत का अगामी मुकाबला
भारत को अब नौ जून को फिर नीदरलैंड से खेलना है। इसके बाद 11 और 12 जून को अर्जेंटीना से, 14 और 15 जून को आस्ट्रेलिया और फिर 21 और 22 जून को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलना है। भारतीय टीम बाकी मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी। यह मुकाबला एशिया कप के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अगस्त में हॉकी एशिया कप होना है। भारतीय टीम को उससे पहले लय में आना होगा। (भाषा इनपुट के साथ)
Fih pro league india endures 1 2 defeat against the netherlands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














