-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Final League Match Ipl 2026 Delhi Capitals Defeated Kkr By 40 Runs
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
DC vs KKR: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का आखिरी लीग मैच खेला गया। इस मुकाबले में DC ने अक्षर पटेल की अगुवाई में 40 रन से अंतर से जीत दर्ज कर ली।

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
DC vs KKR 70th Match Highlight IPL 2026: आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेल गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को 40 रनों से हराया। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर डीसी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में KKR 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 40 रन से अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इस मुकाबले में काफी दमदार रही। ओपनिंग करने उतरे अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। पोरेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि उनके आउट होने के बाद साहिल पारख ने भी तेज रन बटोरते हुए 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाली और 25 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली।
A roaring sign-off at Eden. 💙❤️ pic.twitter.com/JUkELIQvwZ — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 24, 2026
केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
हालांकि दिल्ली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी झलक केएल राहुल के बल्ले से देखने को मिली। राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। अंत में डेविड मिलर ने भी तेजी दिखाई और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर की गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा गेंदबाज सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 7 की इकोनॉमी से 28 रन दिए। इसके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। हांलाकि अनुकूल काफी महंगे भी साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 11.50 की इकोनॉमी के साथ 23 रन लुटाए। अगर बात करें सबसे महंगे गेंदबाजी की तो कार्तिक त्यागी रहे। त्यागी ने 4 ओवर में 14 के आसपास की इकोनॉमी के साथ 55 रन खर्च किए।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
FIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
खराब रही केकेआर की बल्लेबाजी
डीसी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे को छोड़कर किसी ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं किया। कप्तान रहाणे ने 39 गेंदों में 4 चौके व 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। रहाणे के अलावा केकेआर के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहा। रोवमन पॉवेल 29, मनीष पांडे 25, फिन एलन 20, कैमरून ग्रीन 2 तो रिंकू सिंह अपना खाता भी न खोल सके।
ये भी पढ़ें: ‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने झटके 3-3 विकेट
गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क को 2 तो कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।
Final league match ipl 2026 delhi capitals defeated kkr by 40 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: समुद्र के नीचे देश की पहली रेल टनल का काम शुरू; 12 मंजिला गहरा शाफ्ट बनकर तैयार
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMबेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 18, 2026 | 08:08 PMBPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका
Jul 18, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














