MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला

Rajasthan Royals in Playoff: इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी व अंतिम टीम बनी। वहीं, मुंबई का सफर इस सीजन खत्म हो चुका है।
MI vs RR 69th Match IPL 2026 Highlight
राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MI vs RR 69th Match Highlight IPL 2026: वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई को 30 रनों से करारी शिकस्त देकर राजस्थान इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी व अंतिम टीम बन चुकी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

वहीं, राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए MI के सामने 206 रन का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सकी। इस हिसाब से करो या मरो के मुकाबले को RR ने 30 रनों से अपने नाम कर लिया।

RR की बल्लेबाजी

MI के खिलाफ राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन फिर भी टीम 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने राजस्थान को शुरुआत में ही यशस्वी जासवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो बड़े झटके दिए। टीम को 33 रन के स्कोर पर एक साथ दो विकेट का झटका लगा। तब यशस्वी जायसवाल 27 तो वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 54 रन के स्कोर पर RR को कप्तान रियान पराग के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा। पराग ने 14 रन बनाए।

चौथे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। टीम के 99 रन के स्कोर पर दसुन शनाका के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। वो रन आउट का शिकार हुए। फिर ध्रुव जुरेल, डेवनोन फरेरा और शुभम दुबे के रूप में टीम को निरंतर अंतराल में झटके लगते रहे। जुरेल ने 38, दसुन शनाका ने 29 जोफ्रा आर्चर ने 32 तो रवींद्र जडेजान 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

चाहर और शार्दुल ने झटके 2-2 विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 2-2 विकेट दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को मिले। इसके अलावा विल जैक्स, एएम. गजनफर और कार्बिन बॉस को 1-1 विकेट मिला। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन गजनफर ने लुटाए। उन्होंने 3 ओवर में 15 की इकोनॉमी के साथ 45 रन खर्च किए।

निराशाजनक रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

आरआर के द्वारा दिए गए 206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाज अपना जलवा नहीं दिखा सके। रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन, नमन धीर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों का बल्ला बिल्कुल ही खामोश रहा। रोहित शर्मा तो अपना खात भी न खोल सके। वहीं, रिकल्टन 12, नमन धीर 6 तो तिलक वर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सूर्या की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

वानखेड़े में आरआर के खिलाफ MI के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौके व 3 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी भी टीम के जीत के लिए काफी न रही। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 तो विल जैक्स ने 18 गेंदों में 33 रन की छोटी पारी खेली।

जोफ्रा आर्चर ने झटके 3 विकेट

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किए। उन्होंने रोहित शर्मा, नमन धीर और कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा को 2-2 विकेट मिले।

Navbharat Live
navbharatlive.com