- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dilip Vengsarkar 70th Birthday Know About His Career
वो खिलाड़ी जिसने फैंस को दौड़ाकर मारा था थप्पड़, चोटिल होने के बावजूद भारत को बनाया था विश्व विजेता
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Dilip Vengsarkar: क्रिकेट के दिग्गज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। लॉर्ड्स पर उनके शतक, साहसिक कारनामे और कर्नल उपनाम उनकी अमिट छाप हैं।

दिलीप वेंगसरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट प्रेमियों के बीच ‘कर्नल’ के नाम से मशहूर दिलीप वेंगसरकर आज 6 अप्रैल 2026 को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के राजापुर में हुआ था। वेंगसरकर का क्रिकेट करियर 20 साल की उम्र में शुरू हुआ। 24 जनवरी 1976 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और फरवरी में वनडे में भी कदम रखा। तेजतर्रार बल्लेबाज होने के साथ-साथ वे मैदान पर अनुशासन और साहस के लिए भी मशहूर थे।
वेंगसरकर का क्रिकेट करियर साहस और प्रतिभा का प्रतीक रहा है। उन्होंने 116 टेस्ट मैचों में 6868 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में 129 मैच खेलते हुए उन्होंने 3508 रन बनाए और एक शतक लगाया। लॉर्ड्स स्टेडियम में उनका प्रदर्शन अब भी यादगार है, जहां उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 500 रन बनाए और 3 शतक जड़े। यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन से लेकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली तक कोई नहीं तोड़ पाया।
Dilip Vengsarkar को कर्नल का उपनाम दिया गया
दिलीप वेंगसरकर को ‘कर्नल’ उपनाम लाला अमरनाथ ने दिया था। 1975 की ईरानी ट्रॉफी में वेंगसरकर ने शेष भारत के खिलाफ बॉम्बे की ओर से शानदार शतक बनाया। इस दौरान उनकी खेल शैली देखकर अमरनाथ ने उन्हें कर्नल सीके नायडू से तुलना की और तभी से यह उपनाम उन्हें मिला।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, BCCI ने IRE-ENG सीरीज पर किया बड़ा ऐलान
IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानी खिलाड़ियों ने कर दिया बड़ा ब्लंडर! KL Rahul को मिला जीवनदान
शुभमन गिल की कप्तानी में घातक स्पिनर का टेस्ट डेब्यू, विराट-रोहित को किया था परेशान; जानें कौन हैं मानव सुथार?
IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

मैदान पर फैंस को जड़ा था थप्पड़
सिर्फ खेल ही नहीं, उनके साहसिक कारनामे भी फैंस के लिए यादगार रहे। साल 1994 में वानखेड़े स्टेडियम में कुछ फैंस मैच के दौरान उन्हें परेशान कर रहे थे। वेंगसरकर ने स्टैंड्स से दौड़ लगाकर उन फैंस को पकड़ लिया और थप्पड़ मारकर सबको चौंका दिया। यह घटना क्रिकेट इतिहास की एक मजेदार और साहसिक कहानी बन गई।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में भी Mohammed Shami का कहर जारी, 2023 से पावरप्ले में चटकाए हैं 25 विकेट
वेंगसरकर को वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट
वेंगसरकर का क्रिकेट सफर लंबे समय तक प्रेरणा का स्रोत रहा। 1983 वर्ल्ड कप में चोट लगने के बावजूद उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया। 1980 के दशक में वे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने और अपनी कड़ी मेहनत, धैर्य और तकनीक से क्रिकेट की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। आज 70 साल की उम्र में भी दिलीप वेंगसरकर भारतीय क्रिकेट के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं। उनके खेल, साहस और अनुशासन की कहानियां आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरक रहेंगी।
Dilip vengsarkar 70th birthday know about his career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pahlaj Nihalani की प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Jun 06, 2026 | 07:31 PMPHOTOS: कोई कॉकरोच मास्क तो कोई किताब और फूल लेकर पहुंचा…देखें CJP के प्रदर्शन की सबसे वायरल तस्वीरें
Jun 06, 2026 | 07:22 PMगर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा: विदर्भ से हैदराबाद-हुबली जाना हुआ आसान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग
Jun 06, 2026 | 07:21 PMCDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी
Jun 06, 2026 | 07:02 PMभगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 06:58 PMSunderkand Path: सुंदरकांड का पाठ करने से पहले ये बातें नोट कर लीजिए, वरना छोटी सी गलती पड़ेगी बहुत भारी
Jun 06, 2026 | 06:57 PMइजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
Jun 06, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM














