-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mumbai Cricket Association To Install Dilip Vengsarkars Statue At Wankhede Stadium
वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी दिलीप वेंगसरकर की प्रतिमा, किसानों के लिए एमसीए देगा 1 करोड़ रुपये
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Dilip Vengsarkar’s statue: पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर को एमसीए ने सम्मानित करने का फैसला किया है। एमसीए ने वानखेड़े स्टेड़ियम में आदमकद प्रतिमा (पूरे कद की प्रतिमा) लगाने का फैसला किया है।

दिलीप वेंगसरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
MCA to install Dilip Vengsarkar’s statue: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने वानखेड़े स्टेडियम में दिलीप वेंगसरकर की आदमकद प्रतिमा (पूरे कद की प्रतिमा) लगाने का फैसला किया है। यह फैसला बुधवार 8 अक्टूबर को हुई एमसीए की शीर्ष परिषद की बैठक में लिया गया। पूर्व भारतीय कप्तान वेंगसरकर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वेंगसरकर भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 1976 से 1992 के बीच 116 टेस्ट और 129 वनडे मैच खेले। 116 टेस्ट मैचों में वेंगसरकर ने भारत के लिए 17 शतक के सहारे 6868 रन बनाए। वहीं 129 वनडे मुकाबले में उन्होंने 3508 रन बनाए हैं।
एमसीए ने कहा कि परिषद ने भारतीय और मुंबई क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में वानखेड़े स्टेडियम में दिलीप वेंगसरकर की आदमकद प्रतिमा लगाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया है। हाल ही में, एसोसिएशन ने वानखेड़े परिसर में सुनील गावस्कर की एक प्रतिमा का अनावरण किया। स्टेडियम में पहले से ही दिग्गज सचिन तेंदुलकर की एक प्रतिमा लगी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
MCA ने किसानों के समर्थन देने का भी किया फैसला
बैठक में किसानों के समर्थन में एक अहम फैसला भी लिया गया। एमसीए की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए जाएंगे। साथ ही, मुंबई के खिलाड़ी 25 लाख रुपये का सामूहिक योगदान देंगे। इसके अलावा, एमसीए ने मुंबई महानगर क्षेत्र में नई क्रिकेट अकादमियां खोलने और मैदान क्लबों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति मैच करने का भी निर्णय लिया।
एमसीए अध्यक्ष ने क्या कहा?
एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘वानखेड़े में दिलीप वेंगसरकर की प्रतिमा स्थापित करना मुंबई के महानतम क्रिकेट दिग्गजों में से एक के प्रति सराहना है जबकि किसानों और मैदान क्लबों के लिए हमारा समर्थन एमसीए के समुदाय के साथ गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: यह समय की बर्बादी है…दिल्ली हाईकोर्ट ने टीम इंडिया का नाम बदलने की याचिका खारिज की
एमसीए ने होनहार युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में अकादमियां स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। एमसीए मैदान क्लबों को आवश्यक मैदान उपकरण भी प्रदान करेगा ताकि जमीनी स्तर पर खेल की परिस्थितियों को बेहतर बनाया जा सके।
एमसीए सचिव ने क्या कहा?
एमसीए सचिव अभय हडप ने कहा, “हम जमीनी स्तर से क्रिकेट के माहौल को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एमएमआर में अकादमियाँ स्थापित करने और मैदान क्लबों को मैदान उपकरण प्रदान करने से क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को विकसित करने और विश्वस्तरीय सुविधाओं तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”
Mumbai cricket association to install dilip vengsarkars statue at wankhede stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














