एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार

Asian Games Cricket: जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई की 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है। टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है।
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार यादव, लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asian Games Cricket Squad: जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई की 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है। टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।

इस वर्ष 19 सितंबर से जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशियाई खेलों (एशियॉड) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टी-20 टीम के धाकड़ कप्तान सूर्यकुमार यादव इस बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को संभावितों में जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा एशियाई खेल आयोजकों को भेजी गई 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की 'लांग लिस्ट' में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई है। इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को चौंका दिया है। सूर्यकुमार यादव को जगह न मिलने के बीच सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। आईपीएल (IPL) में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर भारतीय टीम में शामिल होने का मजबूत दावा ठोका था। बीसीसीआई ने एशियॉड के संभावितों में उन्हें शामिल करके यह साफ संकेत दे दिया है कि वह जल्द ही मुख्य भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारत को आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के दौरों पर जाना है, जहाँ वैभव को आजमाया जा सकता है।

लक्ष्मण संभालेंगे हेड कोच की कमान

इस बार एशियाई खेलों में मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे। लांग लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। गंभीर की अनुपस्थिति में बीसीसीआई ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को बतौर मुख्य कोच इस लांग लिस्ट में जगह दी है।

एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेंगे। बीसीसीआई इसी 30 सदस्यीय लांग लिस्ट में से अंतिम 15 सदस्यीय मुख्य टीम का चयन करेगी। गौरतलब है कि साल 2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था, उस टीम के 9 सदस्य इस बार भी संभावित सूची में शामिल हैं।

ये हैं संभावित 30 क्रिकेटर

बीसीसीआई द्वारा तैयार की गई 30 सदस्यीय लंबी सूची में कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों में इनको जगह मिली है... श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, आयुष बडोनी, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, वाशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com