DC vs MI Highlight Score Updates, IPL 2025: IPL 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में सफर की समाप्ती हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए इस जीत के हीरो गेंदबाज और बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की लड़खड़ाती हुई पारी के बखूबी संभाला। मुंबई को जल्द रोहित शर्म के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन की विकेट 7 विकेट के अंदर खो दिया। इस वक्त टीम मुश्किल में आ चुकी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 113 रन तक पहुंचाया। इसके तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी अपना विकेट गंवा चुके थे।
मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 180 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दिल्ली की तरफ से इस मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। मुंबई के गेंदबाजों में नियमित अंतराल में दिल्ली की टीम को झटके दिए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 39 रन समीर रिजवी ने बनाए।
21 May 2025 11:13 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के उनका आठवां झटका लग चुका है। माधव तिवारी को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब दिल्ली को जीत के लिए 17 बॉल में 65 रन की जरूरत है।
21 May 2025 10:55 PM (IST)
समीर रिजवी के रूप में मुंबई इंडियंस को छठी सफलता मिल चुकी है। उन्हें स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटरने ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए माधव तिवारी आए हैं।
21 May 2025 10:34 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह ने पांचवीं सफलता दिला दी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आशुतोष शर्मा आए हैं। मुकाबले में जीत के लिए दिल्ली को 94 गेंद में 153 रन की जरूरत है।
21 May 2025 10:27 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को विपराज निगम के रूप में चोथी सफलता मिल चुकी है। उन्हें मिचेल सेंटरन ने पवेलियन भेजा। अब दिल्ली को जीत के लिए 94 गेंद में 153 रन की जरूरत है। क्रीज पर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्ल मौजूद हैं।
21 May 2025 10:06 PM (IST)
अभिषेक पोरेल 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। 27 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। मुंबई के लिए यह विकेट विल जैक्स ने लिया।
21 May 2025 09:55 PM (IST)
केएल राहुल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है। केएल राहुल 11 रन बनाकर 20 के स्कोर पर आउट हो गए। दिल्ली को दोनों ओपनर वापस पवेलियन लौट गए हैं।
21 May 2025 09:49 PM (IST)
फाफ डु प्लेसिस के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा है। 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक चाहर ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई।
21 May 2025 09:29 PM (IST)
खराब शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मुंबई की पारी का शानदार अंदाज में अंत किया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 180 रन का टारगेट दिया। रोहित शर्मा, विल जैक्स और हार्दिक पांड्या के निराशानजन प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार और नमन ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने 73 रन, तो नमन धीर ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए। इसके अलावा रियान रिकल्टन 25, विल जैक्स 21 और तिलक वर्मा ने 27 रन का योगदान दिया।
दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में मुंबई के बल्लेाबजों को खूब परेशान किया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। उन्होंने रयान रिकल्टन और विल जैक्स को आउट किया। वहीं, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
21 May 2025 09:13 PM (IST)
एक तरफ मुंबई के सभी खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं। दूसरी तरफ इस मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव ने शानदार अंदाज में फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 36 गेंदों में 51 रन बनाए दिए हैं। मुंबई इंडियंस खराब शुरुआत के बाद सम्मानजन स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
21 May 2025 09:01 PM (IST)
इस वक्त मुंबई इंडियंस काफी मुश्किल में नजर आ रही है। अब कप्तान हार्दिक पांड्या को दुष्मंता चमीरा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए नमन धीर मैदान पर आए हैं। मुंबई का स्कोर 16.5 ओवर के बाद 126-5 विकेट है।
21 May 2025 08:52 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। उन्हें तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। इसके साथ ही मुकेश कुमार ने मुकाबले में 2 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर आए हैं। मुंबई इंडियंस का स्कोर 15 ओवर के बाद 113-4 विकेट है।
21 May 2025 08:09 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने सात ओवर के अंदर अपने तीन बड़े विकेट खो दिए हैं। अब स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रयान रिकल्टन को पवेलियन भेज दिया है। इस वक्त मुंबई का स्कोर 7 ओवर के बाद 63-3 विकेट है। रयान के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं।
21 May 2025 08:04 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को विल जैक्स के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। विल जेक्स ने डीसी के खिलाफ 21 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। इस वक्त एमआई का स्कोर 6.1 ओवर के बाद 56-2 है।
21 May 2025 07:45 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को रोहित शर्मा के रूप में पहली बड़ी सफलता मिली है। उन्हें तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियिन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में मात्र 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर विल जैक्स आए हैं।
21 May 2025 07:13 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली के नियमित कप्तान प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इसके पीछे उनका बिमार होना है। इस मैच में उनकी जगह टीम की कप्तानी फॉफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के खिलाफ मुकाबले में अक्षर पटेल की कमी दिल्ली कैपिटल्स के खलेगी।
21 May 2025 07:11 PM (IST)
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
21 May 2025 07:10 PM (IST)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
21 May 2025 07:08 PM (IST)
आज दिल्ली के लिए अक्षर पटेल कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। जिसके बाद फॉफ डु प्लेसिस टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगा। दिल्ली के नए कप्तान ने टॉस जीतकर कहा कि "अक्षर पटेल पिछले दो दिनों से मैं बहुत बीमार हैं। आज हमें उसकी कमी खलेगी। आज हम एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, हम इसके लिए तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हर दिन एक नया मौका मिलता है। थोड़ा सूखा लग रहा है, हम उसका पीछा कर रहे हैं। अक्षर नहीं है, अक्षर के पास दो खिलाड़ी हैं और उसकी जगह लेना मुश्किल है। हम देखेंगे कि यह कैसे होता है।"
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि "पिछले कुछ दिनों से यह कवर के नीचे है। हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन यह ठीक है। अब से हर खेल महत्वपूर्ण है, हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। लड़के बहुत उत्साहित हैं। (अभी तक का सर्वश्रेष्ठ खेल?) हाँ, निश्चित रूप से, मुझे नहीं लगता कि हमने पूरा खेल खेला है। वे (भीड़) शानदार रहे हैं। जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, तब भी उन्होंने हमारा साथ दिया। एक बदलाव, मिच वापस आ गया, बॉश प्लेइंग इलेवन से बाहर हो चुके हैं।"
Match 63. Welcome to the live coverage of TATA IPL 2025 between Mumbai Indians and Delhi Capitals. https://t.co/fHZXoEKt3L #MIvDC #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2025
21 May 2025 07:00 PM (IST)
इस मुकाबले में बारिश सबसे बड़ी चिंता सामने बनकर आ रही है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो दोनों के बीच मुकाबले में कुछ खलल आ सकती है।
21 May 2025 06:56 PM (IST)
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फॉफ डुप्लेसिस, करुण नायर, समीर रिज्वी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान।
21 May 2025 06:55 PM (IST)
रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जेक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटरन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।
21 May 2025 06:55 PM (IST)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 20 बार मुंबई को जीत मिली है। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम 16 बार बाजी मारने में कामयाब हो पाई है। यदि बात करें वानखेड़े की तो यहां पर दोनों टीमों ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिसमें मुंबई सात बार, तो दिल्ली तीन बार मुकाबला जीती है। कुल मिलाकर हेड टू हेड आंकड़ें में मुंबई इंडियंस दिल्ली पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है।
21 May 2025 06:54 PM (IST)
वानखेड़े की पिच संतुलित होने की वजह से यहां पर स्पिनर्स और पेसर्स को अच्छी मदद मिलती है। इस मैदान पर जो भी टीम टॉस जीतती है, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है। पिछले सालों की तुलना में अब वानखेड़े में ज्यादा स्कोर नहीं बन पा रहा है। इस मैदान का औसत रन विकेट 27 है।