-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sophie Choudry Slams Celebs At Wimbledon Dont Turn It Into Cannes
‘विंबलडन को कान्स मत बनाओ…’ सोफी चौधरी का सेलेब्स पर फूटा गुस्सा
- Written By: स्नेहा मौर्या
30 जून से 13 जुलाई तक लंदन के विंबलडन में इस साल बॉलीवुड सेलेब्स का तांता देखने को मिला। लेकिन अब एक्ट्रेस सोफी चौधरी इसपर भड़क उठी हैं और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

सोफी चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sophie Choudry: लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में 30 जून से 13 जुलाई तक आयोजित हुए विंबलडन 2025टूर्नामेंट में इस बार खेल से ज्यादा ग्लैमर चर्चा में रहा। बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स का तांता कोर्ट में देखने को मिला, जहां एक के बाद एक हसीनाएं स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आईं। लेकिन इस दिखावे पर अभिनेत्री सोफी चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
दरअसल, सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि “ओह गॉड, प्लीज विंबलडन को अगला कान्स मत बनाओ। मैं पिछले 30 सालों से टेनिस की दीवानी रही हूं। अपने फेवरेट खिलाड़ियों के लिए रोई हूं, हंसी हूं। स्कूल के समय पढ़ाई के बीच मैच देखने की प्लानिंग करती थी। सौभाग्य से मार्टिना नवरातिलोवा का आखिरी विंबलडन फाइनल देखा है।”
सोफी चौधरी ने किया पोस्ट
सोफी ने आगे लिखा कि जब वह विंबलडन जाती थीं, तब वहां सब कुछ केवल खेल के जुनून के लिए होता था, न कि इंस्टा पोस्ट के लिए। “इस साल अचानक इतने सारे भारतीय सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स सिर्फ कैमरे के लिए पहुंचे हैं। मैं नहीं कहती कि सभी नकली हैं, लेकिन कई लोगों को ना खेल की समझ है, ना खिलाड़ियों की इज्जत। सिर्फ फोटोशूट और इंस्टा पोस्ट के लिए वहां जाना विंबलडन जैसी प्रतिष्ठित जगह के लिए गलत है।”
सम्बंधित ख़बरें
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- पंचायत फेम ‘दामाद जी’ को आया हार्ट अटैक, खुद हॉस्पिटल से दी हेल्थ अपडेट
सोफी की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, वहीं कुछ इसे उनके नजरिए की कट्टरता बता रहे हैं। खास बात ये है कि इस साल विंबलडन में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखी थीं, तो वहीं सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग नजर आईं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर, नीना गुप्ता और प्रीति जिंटा जैसे सितारे भी विंबलडन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।
कौन हैं सोफी चौधरी?
इन सबके बीच अगर सोफी चौधरी के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2000 में पॉप सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में एमटीवी इंडिया वीजे से अपनी एक नई शुरुआत के लिए मुंबई आ गईं। वह अपने कामों के लिए जानी जाती हैं, जिसमें शूटआउट एट वडाला, शादी नंबर 1 और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
Sophie choudry slams celebs at wimbledon dont turn it into cannes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMअसम में सनसनी, सीलबंद बोतल का जहरीला पानी? एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल पहुंचे, गोदाम पर लगा ताला
Aug 09, 2026 | 03:35 PMKBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












