- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bollywood Flavour To Be Added To The Final Sunidhi Chauhan To Perform Womens World Cup
Women’s World Cup: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति
CWC Final 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। ये मुकाबला दोपहर 03:00 बजे से खेला जाएगा।
- Written By: संजय बिष्ट

सुनिधि चौहान महिला वर्ल्ड कप फाइनल देंगी प्रस्तुति (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत की महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह ऐतिहासिक मैच न केवल मैदान पर क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहेगा, बल्कि इसका माहौल और भी खास बनने वाला है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान इस अवसर पर अपने लोकप्रिय गीतों पर लाइव प्रस्तुति देंगी। उनके ऊर्जावान प्रदर्शन से स्टेडियम का माहौल उत्साह और जोश से गूंज उठेगा। बीसीसीआई ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए खास कार्यक्रम तैयार किए हैं ताकि क्रिकेट और म्यूजिक का यह संगम फाइनल को यादगार बना दे।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, “सुनिधि चौहान फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ 60 नर्तकों का एक समूह होगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने नृत्य निर्देशन का जिम्मा संभाला है। लेजर शो और ड्रोन प्रदर्शन भी किए जाएंगे।” मैच से पहले सुनिधि चौहान भारतीय राष्ट्रगान गाएंगी, जबकि केप टाउन की टैरिन बैंक दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।
सुनिधि चौहान ने कहा कि महिला विश्व कप फाइनल में प्रस्तुति देना सम्मान की बात है, और मैं इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। फाइनल में भारत और उत्साही प्रशंसकों से भरे स्टैंड के साथ, मुझे यकीन है कि माहौल उत्साह से भरपूर होगा, और यह एक ऐसा दिन होगा जिसे हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
13 साल की उम्र में अपने गायन करियर की शुरुआत करने वाली सुनिधि चौहान भारत की सर्वाधिक सफल और लोकप्रिय गायिका हैं।
फाइनल की बात करें तो, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद शतक की बदौलत रिकॉर्ड 339 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया पूर्व में 2005 और 2017 में फाइनल खेल चुकी है।
ये भी पढ़ें: तीसरे टी20 में टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले, ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहली बार पहुंची है। इस बार महिला वनडे विश्व कप ऐसी टीम जीतेगी जिसने पूर्व में ट्रॉफी नहीं उठाई। आईसीसी ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दोनों कप्तानों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर की।
IANS इनपुट के साथ
Bollywood flavour to be added to the final sunidhi chauhan to perform womens world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














