'एक मजाक अभी...' Asia Cup से पहले PAK टीम की हुई किरकिरी, अपने ही पूर्व खिलाड़ी ने कराई जगहंसाई

Basit Ali on India-Pakistan Cricekt Match: 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ेगा। इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी टीम का जमकर मजाक उड़ाया है।
'एक मजाक अभी...' एशिया कप से पहले पाकिस्तानी टीम की किरकिरी, अपने ही पूर्व खिलाड़ी ने कराई जगहंसाई
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Cricket Team: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान और भारत दोनों ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। एक तरफ पाकिस्तान ने 17 तो भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। जहां पर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा। पाकिस्तान में 14 सितंबर को इस मुकाबले का हर कोई इंतजार कर रहा है। वहीं, भारत में कई लोग मुकाबले को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसके पीछे का कारण हाल में हुआ पहलगाम आतंकी हमला है।

खैर इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को 'मजाक' बताया है। दरअसल, उन्होंने ये मजाक शब्द का इस्तेमाल खुद के देश की टीम पाकिस्तान के लिए किया है। इसके अलावा उन्होंने टीम के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी जमकर हमला बोला है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

बासित अली ने उड़ाया पाकिस्तानी टीम का मजाक

बासित अली आएदिन पाकिस्तान टीम व उसके क्रिकेट बोर्ड को आइना दिखाते हुए नजर आते हैं। अब उन्होंने एशिया कप के लिए बयान दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'गेम प्लॉन' में कहा- "एक मजाक अभी और होगा जब 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान मैच होगा।" इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भी खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि पीसीबी के द्वारा खिलाड़ियों को दिया गया सालाना कॉन्ट्रेक्ट मजाक है। इस दौरान उनके साथ पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल भी मौजूद रहे।

भारत पाक को बुरी तरह हराएगा- बासित अली

इससे पहले भी बासित अली एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर अपनी बात रख चुके हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो दुआ करते हैं एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ एक दूसरे के साथ खेलने से मना कर दें। जैसा कि इससे पहले वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 में हुए था।

इसके आगे बासित ने कहा था कि यदि ऐसा होता है तो पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा है, क्योंकि मुकाबला होगा तो टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान को बुरी तरह से हराएंगे। बासित अली पाकिस्तान के टीवी चैनल पर आए दिन पीसीबी की कार्यशैली व पाक खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते रहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com