BCCI की सालाना बैठक में होगा पावर शिफ्ट, नए अध्यक्ष से लेकर IPL चेयरमैन तक हो सकता है ऐलान

BCCI Annual General Meeting: सितंबर अंत में होने वाली बीसीसीआई AGM में अध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन के अहम पद भरे जाएंगे, लेकिन अब तक दावेदारी के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार सामने नहीं आया है।
BCCI की सालाना बैठक में होगा पावर शिफ्ट, नए अध्यक्ष से लेकर IPL चेयरमैन तक होगा ऐलान
बीसीसीआई और आईपीएल को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Board of Control for Cricket in India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही बीसीसीआई को उसका नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके अलावा आईपीएल के लिए नया चैयरमैन नियुक्त किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ये दोनों फैसले इस महीने सितंबर के अंत तक लिया जा सकते हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना आम बैठक होगी।

बोर्ड ने नए चैहरों के शामिल होने के लिहाज से ये बैठक काफी महत्वपूर्ण हो मानी जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण के लिए चुनाव होगा। जिसमें अध्यक्ष, सयुक्त सचिन, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सबसे महत्वपूर्ण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैयरमैन के पद के लिए चुनाव होगा।

इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में अरुण धूमल अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इस पद पर रहते हुए अरुण धूमल को करीब छह साल पूरे हो चुके हैं। इसके बाद अब वो 3 साल के अनिवार्य जिसे (कूलिंग ब्रेक) कहा जाता है, जा सकते हैं। ये हवा हवाई बात नहीं है बल्कि इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अरुण धूमल के उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है। इसके लिए कई नामों पर भी चर्चा की जा चुकी है।

कौन होगा आईपीएल का नया चेयरमैन?

अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अरुण धूमल के बाद आईपीएल की गद्दी कौन संभालेगा। इसके लिए दो व्यक्तियों का नाम सामने आ रहा है। इसमें पहला नाम संजय नाइक व दूसरा राजीव शुक्ला का सामने आ रहा है। संजय नायक बीसीसीआई के पूर्व सचिव हैं, जबकि राजीव शुक्ला वर्तमान में उपाध्यक्ष पद की भूमिका निभा रहे हैं।हालांकि अभी तक किसी का नाम भी फाइनल नहीं हुआ है।

कौन संभालेगा बीबीसीआई अध्यक्ष की भूमिका?

सितंबर के अंत होने वाली बोर्ड की बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा बीसीसीआई के नए अध्यक्ष को लेकर हो रही है। इस वक्त 70 वर्षीय रोज बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। अब वो नियम के अनुसार दोबारा अध्यक्ष के लिए नहीं चुने जा सकते हैं। बोर्ड को उनकी जगह किसी नए चैहरे को इस अहम पद में शामिल करना ही होगा। पीटीआई कि रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड किसी प्रतिष्ठित क्रिकेटर को ही नए अध्यक्ष के रूप में चुनेगा। अब वो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कौन होगा? ये साफ नहीं हो पाया है।