- Hindi News »
- Special Coverage »
- Assembly Elections 2026 Announced Amid Opposition Impeachment Row Election Commission India
नवभारत विशेष: विधानसभा चुनावों में हर सत्तारूढ़ पार्टी की परीक्षा
CEC Election Announcement: विपक्ष के महाभियोग की तैयारी के बीच चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव घोषित किए। एसआईआर और मतदाता सूची में कमी को लेकर सियासत गरमाई।
- Written By: अंकिता पटेल

India Assembly Elections 2026 ( सोर्स: सोशल मीडिया )
India Assembly Elections 2026: ऐसे समय पर जब समूचा विपक्ष एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है, ठीक उसी समय देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी के विधानसभा चुनावों की घोषणा की।
यह विधानसभा चुनाव इसलिए खास हैं, क्योंकि तमिलनाडु को छोड़कर सभी 4 राज्यों में जो सरकारें हैं, वह एक से ज्यादा बार लगातार सत्ता में काबिज सरकारें हैं, बंगाल में ममता सरकार लगातार 3 बार सत्ता में रहने का कार्यकाल पूरा करके अगर जीतेगी, तो चौथी बार सत्ता में प्रवेश करेगी।
जबकि केरल में मौजूदा लेफ्ट गठबंधन सरकार अगर जीती तो तीसरी बार सरकार बनाने के लिए उतरेगी। जबकि असम में एनडीए लगातार तीसरी और पुड्डुचेरी में दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
बंगाल में महा-परिवर्तन या ममता का चौका? 92% से अधिक बंपर वोटिंग और ग्रहों की चाल दे रही है ये बड़े संकेत!
3 मई या 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार; बंगाल चुनाव से जुड़ा है खास कनेक्शन, जानें क्या होगा नया फॉर्मूला
बैलेट बॉक्स को लेकर कोलकाता में बवाल, स्ट्रॉन्म रूम के बाहर पहुंची सीएम ममता; धरने पर बैठे TMC कार्यकर्ता
अकेला तमिलनाडु ही ऐसा राज्य है, जहां मौजूदा डीएमके दूसरी बार सत्ता में आने का सपना देख रही है। इन 5 राज्यों के अलावा इसी समय गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में उपचुनाव होंगे।
विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से इसे अंजाम दे रहा है। एसआईआर के बाद सभी राज्यों में मतदाताओं की संख्या में काफी कमी आई है।
बंगाल में मतदाताओं की संख्या 7.34 करोड़ थी। मगर एसआईआर के बाद बंगाल में अब कुल रजिस्टर्ड मतदाता 6.44 करोड़ रह गए हैं। जबकि इनमें 5.2 लाख मतदाता ऐसे हैं जो 2021 में नहीं थे।
एसआईआर के बाद बंगाल में तकरीबन 1 करोड़ मतदाता घट गाए हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष मिलकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध महाभियोग लाने की कोशिश कर रहा है।
बंगाल की ही तरह तमिलनाडु में भी एसआईआर के जरिए प्रदेश सरकार को बदलने की कोशिश की बात हो रही है। तमिलनाडु में भी 2021 में जब चुनाव हुए थे, ती कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 6.28 करोड़ थी।
जबकि एसआईआर के बाद 60 लाख रजिस्टर्ड मतदाता कम हो गए हैं। अब कुल मतदाता 5.67 करोड़ बचे हैं। इसमें भी 12.51 लाख ऐसे मतदाता हैं जो 2021 में नहीं थे। इस तरह देखा जाए तो तमिलनाडु में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं की कमी हुई है।
डीएमके सरकार का आरोप है कि उसके पारंपरिक समर्थक मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम काटकर उसको हराने की कोशिश है। ऐसे ही आरोप केरल में भी लगाए जाने की कोशिश हो रही है, जबकि केरल में कुल मतदाता 5 लाख ही घटे हैं।
असम में एसआईआर नहीं हुआ, इसलिए वहां यह बात नहीं है। जबकि 9.44 लाख मतदाताओं वाले केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी एसआईआर के बाद से 60 हजार मतदाताओं की संख्या घटी है जबकि 23 हजार मतदाता पहली बार चुनाव में हिस्सा लेंगे, कुल मिलाकर जिन राज्यों में विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ हैं, वह इस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि एसआईआर के जरिए केंद्र सरकार इन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहती है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना
2024 के लोकसभा चुनावों के बाद सही मायनों में ये पांच राज्य विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिनसे पता चलेगा कि देश में समर्थन की बयार सत्ता पक्ष के हित में बह रही है या उसके विरुद्ध इन चुनावों में सभी सत्तारूढ़ पार्टियों की साख और लोकप्रियता दांव पर है, चाहे वह विपक्षी राजनीतिक पार्टियां हों या केंद्र की सत्ता में मौजूद गठबंधन से रिश्ता रखती हों।
SIR से सभी राज्यों में मतदाता घटे
बंगाल में मतदाताओं की संख्या 7.34 करोड़ थी। मगर एसआईआर के बाद बंगाल में अब कुल रजिस्टर्ड मतदाता 6.44 करोड़ रह गए हैं। जबकि इनमें 5.2 लाख मतदाता ऐसे हैं जो 2021 में नहीं थे। एसआईआर के बाद बंगाल में तकरीबन 1 करोड़ मतदाता घट गए हैं।
लेख- नरेंद्र शर्मा के द्वारा
Assembly elections 2026 announced amid opposition impeachment row election commission india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMNavi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
May 01, 2026 | 07:33 AMनेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
May 01, 2026 | 07:26 AMBirthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत
May 01, 2026 | 07:24 AMMaharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
May 01, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
May 01, 2026 | 06:54 AMमैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
May 01, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













