- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Posted Emotional Things Fans On Social Media Three Months After Bengaluru Stampede
IPL विजेता RCB की 3 महीने बाद सोशल मीडिया में वापसी, ‘12th मैन आर्मी’ ने नाम किया इमोशनल पोस्ट
- Written By: संजय बिष्ट
एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जून 2025 में आरसीबी के खिताबी जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस दौरान 11 लोग की मौत हो गई। अब इसके 3 महीने बाद RCB ने फैंस के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

IPL विजेता RCB की 3 महीने बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट (डिजाइन फोटो)
RCB breaks silence after 84 days: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद वो अपने फैंस को जश्न के रूप में एक यादगार लम्हा देना चाह रही थी, लेकिन RCB मैनेजमेंट का ये विचार मातम के रूप में बदल गया। 4 जून 2025 को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर RCB की पहली आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मनाने के दौरान भयंकर भगदड़ मच गई। जिसके कारण 11 लोगों में अपनी जान गंवा दी थी।
एक तरफ भगदड़ चल रही थी तो दूसरी तरफ आरसीबी की टीम स्टेडियम के अंदर जश्न मनाने में मशरूफ थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया में उसकी जमकर आलोचना हुई। इस दौरान टीम मैनेजमेंट समेत पूरी फ्रेंचाइजी सवालों के घेरे में आ गई। जिसके बाद आरीसीब ने मृतकों के परिवार को वाले के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और इलाज के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ नाम के फंड बनाने का ऐलान किया। अब करीब 84 दिन यानी तीन महीने के आसपास उसने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।
आरसीबी ने अपने फैंस के लिए क्या कहा?
आरसीबी ने गुरुवार 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर तीन महीने के बाद वापसी की। इस दौरान उसने अपने फैंस यानी ’12th मैन आर्मी’ के नाम एक भावुक संदेश लिखा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया कि “प्रिय 12th मैन आर्मी, आपके लिए ये हमारा दिल से लिखा पत्र है। तीन महीने के करीब हो गए हैं, जब हमने यहां आखिरी बार कुछ साझा किया था। ये चुप्पी हमारी गैरहाजिरी नहीं, बल्कि शोक की अभिव्यक्ति थी। यह कभी उर्जा, यादों और उन क्षणों में भरी रहती थी, जिन्हें आप सबसे ज्यादा पसंद करते थे।”
सम्बंधित ख़बरें
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
इसके आगे अरसीबी ने कहा- “4 जून ने सब कुछ बदल कर रख दिया। उस दिन ने हमारे दिल तोड़े और उसके बाद की खामोशी हमारे शोक का तरीका बन गई थी। उस खामोशी में हम दुख मना रहे थे। सुन रहे थे, सीख रहे थे…और धीरे-धीरे हमने सिर्फ प्रतिक्रिया से कहीं आगे बढ़कर कुछ नया बनाने की शुरुआत की…कुछ ऐसा, जिस पर हमें पूरा विश्वास है।”
Dear 12th Man Army, this is our heartfelt letter to you! 𝗜𝘁’𝘀 𝗯𝗲𝗲𝗻 𝗰𝗹𝗼𝘀𝗲 𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗿𝗲𝗲 𝗺𝗼𝗻𝘁𝗵𝘀 𝘀𝗶𝗻𝗰𝗲 𝘄𝗲 𝗹𝗮𝘀𝘁 𝗽𝗼𝘀𝘁𝗲𝗱 𝗵𝗲𝗿𝗲. The Silence wasn’t Absence. It was Grief. This space was once filled with energy, memories and moments that you… pic.twitter.com/g0lOXAuYbd — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 28, 2025
यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिला मौका
भगदड़ के बाद हुई RCB Cares की शुरुआत
आरसीबी के द्वारा साझा किए पोस्ट के अंत में लिखा था कि “यहा से RCB Cares की शुरुआत हुई। यह हमारे फैंस को सम्मान देने, उन्हें संभालने और उनके साथ खड़े रहने की जरूरत से पैदा हुआ। एक ऐसा मंच, जिसे हमारी कम्युनिटी और फैंस ने मिलकर आकार दिया। आज हम इस जगह पर लौटे हैं, उत्सव के लिए नहीं, बल्कि देखभाल के लिए। साझा करने के लिए। आपके साथ खड़े रहने के लिए। साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए और कर्नाटक का गर्व बने रहने के लिए।”
Rcb posted emotional things fans on social media three months after bengaluru stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुरी-शनि शिंगणापुर रेलवे प्रोजेक्ट का किसानों ने किया विरोध, उपजाऊ भूमि अधिग्रहण पर बढ़ा विवाद
Jun 08, 2026 | 03:57 PMबिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
Jun 08, 2026 | 03:53 PMइधर इंडिया गठबंधन की बैठक में थीं ममता, उधर 20 सांसदों ने कर दिया खेला! NDA में होंगे शामिल, TMC में आया भूचाल
Jun 08, 2026 | 03:50 PMखान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से ‘गुरुजी’ गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Jun 08, 2026 | 03:44 PMFarah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
Jun 08, 2026 | 03:39 PMसोलापुर-गोवा और हैदराबाद फ्लाइट सेवा मानसून के चलते अस्थायी रूप से बंद, Fly91 का बड़ा फैसला
Jun 08, 2026 | 03:35 PMनागपुर: आखिरकार शुरू हुआ कामठी रोड का कायाकल्प; इस महीने की शुरुआत से ही रूट पर काम जोरों पर
Jun 08, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














