रैना और युवराज के बाद शिखर धवन ED के लपेटे में, ऑनलाइन बेटिंग एप का है मामला

ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युवराज सिंह से ED पहले ही पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में शिखर धवन का नाम सामने आया है।
सुरेश रैना के बाद शिखर धवन से पूछताछ करेगी ईडी
शिखर धवन और सुरेश रैना
Published on: 
Updated on: 

Suresh Raina questioned by ED: अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युवराज सिंह से पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन का नाम सामने आ रहा है। अब उन्हें भी ईडी के सामने पेश होना होगा। इसके साथ शिखर धवन इस मामले में फंसने वाले टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर भी बन चुके हैं।

1xBet ऐप का किया था प्रमोशन

ईडी ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को एक बेटिंग ऐप के प्रमोशन के कारण पूछताछ के लिए बुलाया है। ये मामला 1xBet नाम के ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। धवन पर आरोप लग रहा है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने इस खूब प्रचार किया। अब ईडी धवन से ये जानना चाहती है कि इस ऐप के प्रमोशन में उनकी क्या भूमिका थीं। ये ही कारण है कि उन्होंने जांच में शामिल होकर कुछ सवालों के जवाब देने को बुलाया गया है।

शक के घेरे में है ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहै कि जांच अधिकारियों को 1xBet पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का बड़ा शक है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग उसे कहते है जब कोई व्यक्ति या संस्था के द्वारा गैरकानूनी तरीके से किसी के द्वारा पैसे छुपाए या कमाए गए हो। अब क्रिकेटर शिखर धवन का मामला ऐप में गलत प्रचार की जांच करने को लेकर है। ईडी इसी बात की जानकारी स्पष्ट करना चाहती है।

ईडी ने शिखर धवन को कार्यालय में पेश होकर जांच में सहयोग व अपना पक्ष रखने की गुजारिश की है। पूछताछ के दौरान धवन से किस तरह से एप का प्रमोशन पर बात की जाएगी। उन्होंने पूछा जाएगी कि उन्होंने किस तरह के एप का प्रचार किया। इस प्रचार के बाद उनको क्या मिला। पूछताछ के दौरान धवन एप की प्रमोशनल गतिविधियों के बारे में अपनी भूमिका को स्पष्ट करेंगे।

शिखर धवन से पहले ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन के चलते कई अन्य खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, बल्लेबाज सुरेश रैना, युवराज सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा ईडी इस मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ कर चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com