- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 17th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 17 मार्च: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल दहला? अस्पताल पर हमले में 400 मौतों का दावा
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक की है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today LIVE: काबुल पर किए गए इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अफगानिस्तान की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान की इस कथित एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान के दावे पूरी तरह गलत हैं और पाकिस्तान ने किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
संसद के गेट पर अंजान गाड़ी पहुंचने से मचा हड़कंप, अचानक बजने लगा सिक्योरिटी सायरन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आज की ताजा खबर 16 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 15 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में भीषण धमाका, मेयर ने नफरत फैलाने की कोशिश बताया
17 Mar 2026 07:57 AM (IST)
17 Mar 2026 07:57 AM (IST)ईटानगर में दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल
ईटानगर में बड़ा हादसा सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी के नीति विहार इलाके में भूस्खलन के कारण निर्माणाधीन सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवार अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने के समय वहां सात मजदूर काम कर रहे थे। दीवार ढहते ही सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 Mar 2026 07:33 AM (IST)
17 Mar 2026 07:33 AM (IST)धर्मांतरण विधेयक पर उद्धव ठाकरे का बयान, बोले- धमकी देकर धर्म बदलवाने वालों पर हो कार्रवाई
धर्मांतरण विरोधी विधेयक को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को देखा है। अगर कोई व्यक्ति धमकी देकर या दबाव डालकर किसी का धर्म परिवर्तन करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर लोगों को धमकाता है तो उसके लिए भी कानून बनाया जाना चाहिए।
17 Mar 2026 07:04 AM (IST)
17 Mar 2026 07:04 AM (IST)वडोदरा में रिहायशी इमारत की बालकनी गिरी, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया
गुजरात के वडोदरा के सोमा तालाब क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत की बालकनी गिरने की घटना सामने आई है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद वडोदरा अग्निशमन एवं आपात सेवा की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, “इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। यह इमारत भूतल के साथ तीन मंजिला है और सीढ़ियों की ओर जाने वाली बाईं तरफ एक बालकनी बनी हुई थी। वही बालकनी अचानक गिर गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए थे।”
17 Mar 2026 07:00 AM (IST)
17 Mar 2026 07:00 AM (IST)कटक अग्निकांड: नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मनमोहन सामल ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
ओडिशा के कटक में हुए अग्निकांड के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य मनमोहन सामल ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मनमोहन सामल ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से बात की है। सामल के अनुसार, इस घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Aaj ki taaja khabar 17th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नल जल योजना मरम्मत से बोरवेल तक, वर्धा में जल संकट से निपटने की तैयारी; 757 गांवों में 876 योजनाएं
Mar 17, 2026 | 08:29 AMबारामती उपचुनाव से पहले सियासी घमासान, मेडिकल कॉलेज नामकरण विवाद से बढ़ी चुनौती
Mar 17, 2026 | 08:28 AMनासिक मनपा बजट अटका: 14 दिन बाद भी नहीं बनी सहमति, टैक्स प्रस्ताव पर सियासी खींचतान
Mar 17, 2026 | 08:19 AMमतदाता सूची में लापरवाही: संभाजीनगर में 137 बीएलओ को नोटिस, 7 दिन में काम पूरा नहीं तो निलंबन
Mar 17, 2026 | 08:09 AMबजट चर्चा में वडेट्टीवार का सरकार पर हमला, विकास निधि में पक्षपात का आरोप
Mar 17, 2026 | 08:07 AMपीरियड्स में थकान और कमजोरी को न समझें मामूली! शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये उपाय
Mar 17, 2026 | 07:54 AMठाणे में करोड़ों बस टिकट जलाने का फैसला, टीएमटी के 4.63 करोड़ टिकट होंगे नष्ट
Mar 17, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














