- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunil Gavaskar Reacts On Abrar Ahmed Signing By Sunrisers Leeds The Hundred Controversy
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स को किया सावधान, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर दिया ये बड़ा बयान
Sunil Gavaskar Statement: IPL 2026 से पहले नया विवाद सामने आया है। पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को इंग्लैंड की लीग The Hundred में सनराइजर्स टीम ने साइन किया, जिसके बाद बहस तेज हो गई है।
- Written By: संजय बिष्ट

सुनील गावस्कर ने SRH मैनेजमेंट को किया आगाह (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunil Gavaskar on Sunrisers Hyderabad Controversy: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है। इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को साइन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इस मामले पर अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और फ्रैंचाइजी मालिकों को इस फैसले को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।
अबरार अहमद को लेकर शुरू हुआ विवाद
दरअसल, द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया। इस टीम की मालिकाना कंपनी वही है, जो आईपीएल फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को भी संचालित करती है। टीम की प्रमुख काव्या मारन हैं। अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई फैंस ने काव्या मारन और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी को ट्रोल भी किया। इसी बीच इस पूरे मामले पर सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है, जिसने बहस को और तेज कर दिया है।
सुनील गावस्कर ने दी चेतावनी
सुनील गावस्कर ने अपने एक कॉलम में लिखा कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारतीय क्रिकेट फ्रैंचाइजी आमतौर पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने से बचती रही हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को भुगतान किया जाता है और वह अपने देश में टैक्स देता है, तो वह पैसा अप्रत्यक्ष रूप से ऐसी गतिविधियों में भी जा सकता है जो भारत के लिए खतरा बन सकती हैं। गावस्कर का कहना था कि भले ही यह सौदा किसी विदेशी लीग के जरिए हुआ हो, लेकिन अगर फ्रैंचाइजी के मालिक भारतीय हैं तो यह फैसला संवेदनशील माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
Sanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा
ललित मोदी का IPL को लेकर बड़ा बयान, कहा- ये लीग सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि प्लेयर को काबिलियत का मंच देती है
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में हुई छक्कों की बरसात, IPL में बना नया रिकॉर्ड
1.90 लाख पाउंड में हुई डील
रिपोर्ट्स के अनुसार सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड के ऑक्शन में अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गावस्कर ने यह भी कहा कि टीम के कोच डेनियल विटोरी शायद इस पूरे राजनीतिक और भावनात्मक संदर्भ को पूरी तरह न समझ पाएं, लेकिन फ्रैंचाइजी मालिकों को इस बात की गंभीरता समझनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में जमकर हो रहा बवाल, पूर्व दिग्गज ने PCB को ठहराया जिम्मेदार
सुनील गावस्कर ने यह भी चेतावनी दी कि इस फैसले के कारण सनराइजर्स हैदराबाद को भारतीय फैंस के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक, आने वाले मैचों में टीम को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि फैंस टीम के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं या फिर मैच देखने से दूरी भी बना सकते हैं। गावस्कर ने अंत में कहा कि अभी भी समय है और फ्रैंचाइजी चाहे तो इस फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है।
Sunil gavaskar reacts on abrar ahmed signing by sunrisers leeds the hundred controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMट्रंप का बड़ा प्रहार! ईरानी अधिकारियों के रिश्तेदारों के ग्रीन कार्ड रद्द, अब अमेरिका से डिपोर्ट करने की तैयारी
Apr 11, 2026 | 10:02 PMकामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर
Apr 11, 2026 | 09:36 PMCSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
Apr 11, 2026 | 09:30 PMकटिहार में चीख-पुकार, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 की मौत, 25 लोगों की हालत नाजुक; मंजर देख दहल गए लोग-VIDEO
Apr 11, 2026 | 09:30 PMभारत के LPG टैंकर ‘जग विक्रम’ ने पार किया होर्मुज, बना सीजफायर के बाद निकलने वाला पहला भारतीय जहाज
Apr 11, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM













