भारत आखिर क्यों नहीं ले पा रहा एशिया कप का ट्रॉफी, PCB के आगे झुका ICC और BCCI; जानें पूरा मामला

Asia Cup 2025 Trophy Dispute: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भारत को अब तक नहीं मिली। BCCI और ACC के बीच विवाद जारी, मोहसिन नकवी के पास ट्रॉफी होने की जानकारी सामने आई।
भारत आखिर क्यों नहीं ले पा रहा एशिया कप का ट्रॉफी, PCB के आगे झुका ICC और BCCI; जानें पूरा मामला
एशिया कप ट्रॉफी के साथ भारत-पाकिस्तान के कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Asia Cup Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा, लेकिन अब 68 दिन बाद भी टीम को ट्रॉफी नहीं मिल पाई है। बीसीसीआई ने भी इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI भारतीय क्रिकेट टीम को यह सम्मान दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है।

भास्कर के रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के ऑफिस में कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे। एसीसी के पहले फ्लोर पर दो बाहरी कमरों और एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के चेंबर में ट्रॉफी नहीं मिली। एसीसी ऑफिस के स्टाफ ने बताया कि ट्रॉफी अबुधाबी में है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ट्रॉफी वास्तव में वहां है या नकवी इसे अपने साथ पाकिस्तान ले गए हैं।

भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया था मना

एक महीने पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि ट्रॉफी अबुधाबी में है। बाद में बीसीसीआई अधिकारी जब एसीसी मुख्यालय गए, तो उन्हें जानकारी मिली कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी के पास है। एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने PCB चीफ नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इससे नाराज एसीसी चीफ मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं, वो ट्रॉफी लेकर चले गए।

ICC की बोर्ड मीटिंग में हुई थी चर्चा

ICC की बोर्ड मीटिंग में आखिरी बार इस मसले पर चर्चा 4 से 7 नवंबर तक हुई थी। 8 नवंबर को बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बैठक में पीसीबी के चेयरपर्सन नकवी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि औपचारिक बैठक में ट्रॉफी मुद्दा एजेंडा में नहीं था, लेकिन आईसीसी ने दोनों पक्षों के लिए एक अलग बैठक आयोजित की। इस बैठक में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

BCCI ने दे रहा ट्रॉफी पर उतना जोर

देवजीत सैकिया ने कहा कि दोनों पक्ष इस मसले को जल्द से जल्द हल करने के लिए किसी न किसी समाधान पर काम करेंगे। अब बर्फ पिघल चुकी है, इसलिए कई विकल्पों पर विचार किया जाएगा। दूसरी तरफ से भी विकल्प आएंगे और हम भी इस मुद्दे को सुलझाने और एक आपसी सहमति वाले समाधान तक पहुंचने के लिए अपने विकल्प देंगे।  हालांकि, BCCI के शीर्ष अधिकारी ट्रॉफी को वापस लाने पर उतना जोर नहीं दे रहे हैं। कारण यह है कि भारत अगले साल श्रीलंका के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा और बोर्ड किसी नए विवाद के कारण वर्ल्ड कप के माहौल को प्रभावित नहीं करना चाहता। अभी तक भारत को एशिया कप ट्रॉफी मिलने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com