-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Birthday Career Records Indias Great Allrounder
वो खिलाड़ी जिसने बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ फील्डिंग से भी किया कमाल, जानें इस ऑलराउंडर की कहानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दम पर टीम इंडिया के लिए अमूल्य योगदान देते रहे हैं।

रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravindra Jadeja Birthday: भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज 6 दिसंबर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी, फील्डिंग और बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाई है। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में वो हमेशा से अलग दिखे हैं। टेस्ट में वह लंबे समय से नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। इसके अलावा जडेजा के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसके आस-पास भारत का कोई भी बल्लेबाज नहीं है।
रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को नावागढ़, जामनगर, गुजरात में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून रहा और उन्होंने 2006 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। जडेजा ने अपने करियर में बतौर बल्लेबाज कई यादगार पारियां खेलकर टीम इंडिया को महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
रवींद्र जडेजा का ऐसा रिकॉर्ड जिसे नहीं तोड़ सका कोई
टेस्ट क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी हमेशा प्रभावशाली रही है, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें भारत के अद्वितीय क्रिकेटरों में शामिल करता है। जडेजा ने निचले क्रम के बल्लेबाज और स्पिनर होते हुए तीन तिहरे शतक लगाने का कारनामा किया है, जो उनके बहुमुखी खेल और कौशल को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जडेजा टीम इंडिया के लिए बेहद मूल्यवान खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के माध्यम से टीम को निरंतर योगदान दिया है। जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
2009 में जडेजा का हुआ था डेब्यू
2009 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रवींद्र जडेजा का करियर डेढ़ दशक से भी लंबा है। इतने लंबे और निरंतर प्रदर्शन वाले करियर में जडेजा ने अब तक 89 टेस्ट, 206 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में जडेजा ने 2024 विश्व कप जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। टी20 में उन्होंने 41 पारियों में 515 रन और 54 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: अनोखा एक्शन, घातक यॉर्कर…वो खिलाड़ी जिसने बदल दी भारतीय टीम की गेंदबाजी की परिभाषा
हालांकि, टेस्ट और वनडे में वह अब भी सक्रिय हैं और टीम इंडिया के लिए योगदान दे रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने 6 शतक और 28 अर्धशतक की मदद से 4,095 रन और 348 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 13 अर्धशतक बनाकर 2,862 रन और 231 विकेट अपने नाम किए हैं।
Ravindra jadeja birthday career records indias great allrounder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














