-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- St Bus Drivers Low Halt Allowance Bhandara Anger
महंगाई में 75-80 रुपये हॉल्टिंग चार्ज, भंडारा में ST कर्मचारियों में बढ़ा आक्रोश
- Written By: प्रिया जैस
ST Halt Charge Protest: महंगाई के दौर में एसटी चालक-परिचालकों को सिर्फ 75–80 रुपये हॉल्टिंग चार्ज मिलता है। भोजन, ठहराव और खर्च पूरे न होने से कर्मचारियों में तीव्र नाराज़गी।

एसटी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
MSRTC Drivers Problem: ‘यात्री सेवा’का नारा देने वाले एसटी महामंडल की कार्यप्रणाली अपने कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है। लगातार यात्राओं में व्यस्त रहने वाले एसटी चालक-परिचालकों को मिलने वाला हॉल्टिंग चार्ज अत्यंत कम है। जिला मुख्यालय पर मुक्काम के लिए जहां सिर्फ 80 रुपये, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 75 रुपये भत्ता दिया जाता है।
इस राशि में साधारण नाश्ता तक संभव नहीं, जिससे कर्मचारियों को मुक्काम का पूरा खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है। भंडारा विभाग में कुल छह डिपो—भंडारा, गोंदिया, साकोली, तिरोडा, तुमसर और पवनी शामिल हैं। विभाग के पास 406 बसें हैं, जिनमें शिवशाही, विठाई, लालपरी, मानव विकास, निमआराम, साधारण और शिवाई बसें सम्मिलित हैं।विभाग में 138 चालक तथा 118 परिचालक कार्यरत हैं।
रोजाना 23 बसें हॉल्टिंग
प्रतिदिन लगभग 23 बसें हॉल्टिंग रहती हैं, जिनमें तैनात कर्मचारी इसी कम भत्ते पर अपनी ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों के अनुसार, 2021 के बाद से हॉल्टिंग चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कई स्थानों पर यह भुगतान अभी भी 4 से 10 वर्ष पुराने दरों पर ही दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र 75 रुपये और तहसील/कस्बा क्षेत्र में 80 रुपये दिए जा रहे है। वही शहर में मात्र 100 रुपये भत्ता दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
नागपुर सिटी बस स्टॉप अब होंगे दिव्यांग फ्रेंडली; मनपा ने हाई कोर्ट में दिया शपथपत्र, 3 महीने में पूरा होगा काम
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
वर्तमान में पानी की बोतल 20 रुपये और एक साधारण नाश्ता 40 रुपये तक मिलता है। ऐसे में 75–80 रुपये में दिनभर का भोजन असंभव है। कर्मचारियों को रोजाना 200–250 रुपये अपनी जेब से खर्च करने पड़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ठहरने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होती। कम भत्ते के कारण लॉज लेना संभव नहीं, जिसके चलते चालक-परिचालकों को अक्सर बस में ही रात बितानी पड़ती है। ठंड के दिनों में यह स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।
75 रुपये में एक वक्त का खाना भी नहीं
75 रुपये में एक वक्त का खाना भी नहीं मिलता। मुक्काम पर हर दिन हमें अपने पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 2020 के बाद से भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इतने कम भत्ते में रहना और खाना दोनों मुश्किल हो गया है।
– चालक (नाम गोपनीय)
यह भी पढ़ें – Navbharat Podcast: नागपुर के CP रविंद्र सिंगल की अनकही दास्तां, प्राइवेट सेक्टर से कमिश्नर तक का सफर
सिर्फ नाश्ते पर ही बीतता है दिन
हम 24 घंटे यात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन हमारी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं देता। भत्ते की कम राशि के कारण कई बार सिर्फ पानी और नाश्ते पर ही दिन निकालना पड़ता है। ठंड के दिनों में बस में सोकर रात गुजारना मजबूरी है।यह हमारे साथ अन्याय है।
– चालक (नाम गोपनीय)
बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है
कर्मचारियों के हॉल्टिंग का चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। इस पर अंतिम निर्णय राज्य स्तर पर लिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
– शीतल सिरसाट, विभागीय परिवहन अधिकारी, भंडारा।
St bus drivers low halt allowance bhandara anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














