तुलसी के पास बिल्कुल न रखें ये वस्तुएं, वरना क्या अशुभ हो सकता है यहां पढ़ लीजिए

Tulsi mistakes:कई बार लोग अनजाने में तुलसी के आसपास ऐसी चीजें रख देते हैं, जो वास्तु के नियमों के अनुसार अशुभ मानी जाती हैं। इससे घर में तनाव, आर्थिक समस्याएं और दुर्भाग्य बढ़ सकता है।
तुलसी के पास बिल्कुल न रखें ये वस्तुएं, वरना क्या अशुभ हो सकता है यहां पढ़ लीजिए
तुलसी के पास इन चीजों को रखना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tulsi Plant Vastu Tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता हैं। जो घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और इसे देवी लक्ष्मी व भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, जिनके बिना कोई भी पूजा अधूरी है।

ज्योतिष में भी माना गया है कि प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है। इसी कारण घर-घर में तुलसी को सम्मानपूर्वक पूजने की परंपरा है।

लेकिन, कई बार लोग अनजाने में तुलसी के आसपास ऐसी चीजें रख देते हैं, जो वास्तु के नियमों के अनुसार अशुभ मानी जाती हैं। इससे घर में तनाव, आर्थिक समस्याएं और दुर्भाग्य बढ़ सकता है।

तुलसी के पास इन चीजों को रखना अशुभ:

  • तुलसी के पास शिवलिंग न रखें

वास्तु विशेषज्ञ और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां तुलसी रखी हो वहां शिवलिंग नहीं रखनी चाहिए। आपने देखा होगा कई लोग तुलसी के गमले में छोटा शिवलिंग स्थापित कर देते हैं, लेकिन यह नियमों के बिलकुल विपरीत है। पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव ने तुलसी के पति और दैत्य राजा शंखचूड़ का वध किया था। इसी कारण शिव पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं होता। साथ ही, शंख से शिवलिंग पर जल चढ़ाने की भी मनाही है। दोनों को एक साथ रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

  • गणेश जी की पूजा में तुलसी वर्जित

ज्योतिष के अनुसार, जिस प्रकार भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है। ठीक उसी प्रकार गणेश जी की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग वर्जित है। एक कथा में तुलसी ने गणेश जी से विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन गणेश जी ने स्वयं को ब्रह्मचारी बताते हुए उसे अस्वीकार कर दिया। इस बात से क्रोधित होकर तुलसी माता ने गणेश जी को दो विवाह का श्राप दिया। बदले में गणेश जी ने तुलसी को राक्षस से विवाह का श्राप दे दिया। तभी से गणेश पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित है।

  • कांटेदार पौधे न लगाएं

शास्त्रों में बताया गया है कि, तुलसी के पास कांटेदार पौधे भी लगाना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे घर में तनाव, कलह और आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। यदि गुलाब लगाना चाहें तो उसे थोड़ी दूरी पर रखें, क्योंकि गुलाब भी कांटेदार पौधा है।

यह भी पढ़ें-

  • जूते-चप्पल न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास जूते-चप्पल रखना भी अपवित्र माना जाता है। कई बार लोग जाने अनजाने में तुलसी के पास जूते-चप्पल रख देते हैं। जबकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है। इससे घर में धन हानि और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com