-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh A Punch Ticket To Final With Win Over India A In Super Over Thriller Of Asia Cup Rising Stars 2025
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खत्म हुआ भारत का सफर, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा फाइनल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bangladesh A vs India A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए को बांग्लादेश ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ए की टीम इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है।

भारत ए (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म हो गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में सुपर ओवर में बांग्लादेश की टीम से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा।
दोहा के वेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। सुपर ओवर में भारतीय टीम एक भी रन नहीं बना सकी। उसके बाद बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचने के लिए केवल 1 रन बनाना था। वो भी सुयश शर्मा ने वाइड के जरिए बनवा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच गई।
इससे पहले भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, यह निर्णय ज्यादा अच्छा नहीं रहा। पहला विकेट लेने में भारत को 43 रन खर्च करने पड़े। जीशान आलम 26 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जावेद अबरार 13, अकबर अली 9 और अबु हैदर 0 पर आउट हो गए। एक छोर पर हबीबुर रहमान सोहन जमे रहे और रन गति को बढ़ाते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
बांग्लादेश की शानदार बल्लेबाजी
सोहन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की पारी खेली। अंत में एसएम मेहुरोब ने 18 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर मैच का रूख अपनी तरफ मोड़ लिया। यासिर अली ने भी 9 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। गुरजपनीत सिंह ने 2, हर्ष दुबे ने 1, सुयश शर्मा ने 1, रमनदीप सिंह ने 1 और नमन धीर ने 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहेगी नो-हैंडशेक पॉलिसी? BCCI ने कहा- हम ज्योतिषी नहीं
भारत ने बनाए 194 रन
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत किया। वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं प्रियांश आर्या ने 44 रनों की पारी खेली। नमन धीर 7 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से जितेश शर्मा 33, नेहाल वढेरा ने 32, रमनदीप सिंह ने 17 और आशुतोष शर्मा ने 13 रनों की पारी खेली। अंतिम गेंद पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश की गलती से मैच को ड्रॉ करवाने में मदद मिली। बांग्लादेश के लिए रकीबुल हसन ने 2, अबु हैदर रोनी ने 2 और रिपन मंडल ने 1 विकेट चटकाए।
Bangladesh a punch ticket to final with win over india a in super over thriller of asia cup rising stars 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














